यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kathua News: अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान भीड़ ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला, उपाधीक्षक सहित पांच घायल
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान भीड़ के हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। ये हमला उस दौरान हुआ जब कठुआ जिले में पुलिस अतिक ...और पढ़ें

HighLights
- कठुआ में भीड़ ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला
- उपाधीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी घायल
- अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर भड़की भीड़
पीटीआई, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ द्वारा कथित तौर पर हमला कर दिया गया। इस मॉब हमले में शनिवार को एक पुलिस उपाधीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
उपाधीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी घायल
अधिकारियों ने बताया कि हीरानगर के नागरी इलाके में एक अवैध पूजा स्थल को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाया गया था, जिसका स्थानीय लोगों के एक समूह ने विरोध किया। वे हिंसक हो गए और पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें एक उपाधीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: Ladakh News: पांच जवानों के बलिदान पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और खरगे ने जताया दुख, नदी पार करते समय हुआ था हादसा
अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है।