यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किसानों की बल्ले-बल्ले: सरकारी धान पर केंद्र ने 7 प्रतिशत बढ़ाया एमएसपी, ग्रेड 'ए' किस्म के लिए मिलेंगे इतने रुपये
कठुआ में किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने कटाई शुरू होते ही धान की खरीद पर एंएसपी बढ़ा दिया है। इस बार किसानों को 143 रुपये प्रति क्विंटल यानि 7 प्र ...और पढ़ें

HighLights
- सरकारी धान पर केंद्र ने 7 प्रतिशत बढ़ाया एमएसपी
- ग्रेड 'ए' किस्म के लिए मिलेंगे 2203 रुपये
- पहले दिन ही विभिन्न केंद्रों पर 500 क्विंटल के करीब धान की खरीदी
जागरण संवाददाता,कठुआ। जिले के किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने कटाई शुरू होते ही धान की खरीद (MSP increased on purchase of paddy) केंद्र खोल दिए हैं। जिला में इस बार भी सरकार ने 11 खरीद केंद्र जिले के अलग अलग स्थानों पर खोले हैं। जहां पर किसानों को अपनी धान की फसल बेचने के अपने ही क्षेत्र में बने केंद्रों पर सुविधा मिलेगी।
सबसे अहम किसानों की फसल का सरकार ने इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 143 रुपये प्रति क्विंटल यानि 7 प्रतिशत (MSP increased by 7 percent) बढ़ाया है। इस बार किसानों को धान की सामान्य किस्म के लिए 2183 रुपये और ग्रेड 'ए' किस्म के लिए 2203 रुपये की दर से समर्थन मूल्य दिया जाएगा। पहले दिन ही विभिन्न केंद्रों पर 500 क्विंटल के करीब धान की खरीद हो गई है।
किसानों को खरीफ 2023 के दौरान कृषि उपज की परेशानी मुक्त बिक्री की सुविधा प्रदान करने के लिए एफसीआई के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा स्थापित भजवाल मंडी में धान खरीद केंद्र का डीसी राकेश मिन्हास ने कृषि विभाग के मुख्य अधिकारी संजीव राय एवं डीडीसी सदस्य डॉ श्वेता सिंह की उपस्थिति में उद्घाटन किया।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir पुलिस ने राजौरी में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, नौ दोपहिया वाहन किए गए बरामद
डॉ. श्वेता सिंह ने कठुआ में किसानों की सुविधा के लिए धान खरीद केंद्र खोलने के लिए जिला प्रशासन कठुआ और भारतीय खाद्य निगम को धन्यवाद दिया। उन्होंने किसानों से इन केन्द्रों पर अपनी धान की फसल बेचकर लाभकारी मूल्य का लाभ उठाने की अपील की।
उपायुक्त राकेश मिन्हास ने कहा, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य एजेंसियों ने बफर स्टॉक बनाने के साथ-साथ किसानों के हितों की रक्षा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीद का कार्य किया है।
मुख्य कृषि अधिकारी कठुआ, संजीव राय गुप्ता ने कहा कि कृषि विभाग कठुआ ने भारतीय खाद्य निगम के सहयोग से किसानों द्वारा उनकी पसंद के निकटतम खरीद केंद्र तक धान की कटाई के परिवहन को आसान बनाने के लिए जिले में 11 खरीद केंद्र खोले हैं।
पिछले दो वर्षों के खरीद आंकड़ों का हवाला देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि खरीफ 2021 और खरीफ 2022 के दौरान जिले के 4865 किसानों से क्रमशः 2.5126 लाख क्विंटल और 3242 किसानों से 1.8598 लाख क्विंटल धान की खरीद की गई थी। इस वर्ष कृषि विभाग को खरीफ 2023 के दौरान 2.50 लाख क्विंटल की खरीद की उम्मीद है।

