विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में हड़ताल की राह पर स्वास्थ्य कर्मी, आज और कल स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी ठप; केवल इमरजेंसी चालू

Published: Tue, 24 Mar 2026 09:56 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार द्वारा ढाई दिन का वेतन रोकने के विरोध में 24 और 25 मार्च को काम छोड़ हड़ताल की घोषणा की है।

काम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे स्वास्थ्यकर्मी (AI Gnerated फोटो)

काम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे स्वास्थ्यकर्मी (AI Gnerated फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, बिलावर। जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार द्वारा ढाई दिन का वेतन रोकने के निर्णय के खिलाफ मंगलवार और बुधवार को काम छोड़ हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। जम्मू कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बिलावर ब्लाक अध्यक्ष करतार सिंह ने बताया कि 24 और 25 मार्च को इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी।

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनका रोका गया वेतन बहाल नहीं किया गया तो वे रोस्टर ड्यूटी नहीं करेंगे। करतार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों को ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन दिया जाता था, लेकिन अब इसे रोक दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एमटीएस ड्राइवर और स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकना किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।