Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu News: बसोहली को जिला बनाने की उठी मांग, कांग्रेस ने शुरू किया ‘संगठन सृजन अभियान’

    Updated: Tue, 02 Dec 2025 02:00 AM (GMT+05:30)

    जम्मू में बसोहली को जिला बनाने की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मांग का समर्थन करते हुए 'संगठन सृजन अभियान' शुरू किया है। स्थानीय लोगों का मानना ह ...और पढ़ें

    बसोहली को जिला बनाने की मांग के लिए कांग्रेस ने शुरू किया अभियान। फोटो जागरण

    बसोहली को जिला बनाने की मांग के लिए कांग्रेस ने शुरू किया अभियान। फोटो जागरण

    HighLights

    1. बसोहली को जिला बनाने की उठी मांग

    2. कांग्रेस ने शुरू किया संगठन सृजन अभियान

    3. क्षेत्रीय विकास पर कांग्रेस का जोर

    संवाद सहयोगी, बसोहली। कांग्रेस पार्टी की पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक हुई, जिसमें कठुआ जिला प्रभारी यश पाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कांग्रेस जिला प्रधान पंकज डोगरा ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से जिला प्रभारी को रूबरू करवाया। इसके उपरांत बसोहली को जिला बनाने की मांग भी रखी।

    उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के निर्देश पर बसोहली आगमन हुआ है। इसका नाम संगठन सृजन अभियान रखा गया है। कांग्रेस के वसूलों को कांग्रेस के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए हम सब इकट्ठा हुए हैं। पूरे देश में एक मुहिम चल रही है। हर जगह पर नया प्रधान बनाए जाएंगे। हर कार्यकर्ता की इसमें सहभागिता होगी।

    दिसंबर तक हम ने सभी कार्यकर्ताओं की राय लेकर संगठन की मजबूती के लिये चुनाव करवाने हैं और दिसंबर तक हमने इसे पूरा करना है। पार्टी अध्यक्ष आप ही चुनेंगे। इस इलाके के क्या हालात हैं हर कोई जानता है। भाजपा ने सारे अधिकार छीन लिए हैं। महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा अंग्रेजों की राह पर चल रही है।

    भाजपा इतिहास को बदलना चाहती है, हमारी जिम्मेदारी है कि हम डिगे नां। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की जो तमिलनाडू से शुरू हुई और कश्मीर तक गई। अगर हम भाजपा से डट कर नहीं लड़े तो देश बर्बाद कर देंगे।

    खबरें और भी

    भाजपा वालों ने कुछ भी नहीं छोड़ा है, देश को खोखला कर रहे हैं। हम सभी को एकजुट होकर देश के लिए रहना होगा। इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारियों ने भी सभा को संबोधित किया।

    मौके पर कांग्रेस जिला प्रधान पंकज डोगरा के अलावा पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह, जिला महासचिव संजय राजदान, ब्लाक प्रधान सुदर्शन चौहान, भूंड ब्लाक प्रधान रतन सिंह, पूर्व कठुआ नगर पालिका प्रधान नरेश शर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।