Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    J&K Weather: जम्मू-कश्मीर में राहत की बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली निजात; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

    By Moti Ram Edited By: Anku Chahar
    Updated: Wed, 29 Apr 2026 09:05 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के बनी क्षेत्र में सोमवार शाम हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। ...और पढ़ें

    बारिश से पहाड़ी क्षेत्र में मौसम हुआ सुहावना (फाइल फोटो)

    बारिश से पहाड़ी क्षेत्र में मौसम हुआ सुहावना (फाइल फोटो)

    संवाद सहयोगी, बनी। पहाड़ी क्षेत्र बनी में सोमवार देर शाम हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दिनभर गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद बड़ी राहत महसूस हुई। शाम के समय अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की फुहारों के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम खुशनुमा बन गया।

    बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बाजारों में मौजूद लोगों ने मौसम में आए इस बदलाव का आनंद लिया। पहाड़ी इलाकों में रिमझिम फुहारों के बीच प्राकृतिक सौंदर्य भी निखर उठा और वातावरण पूरी तरह तरोताजा हो गया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच यह बारिश राहत लेकर आई है। वहीं किसानों ने भी इस बारिश को फसलों और बागवानी के लिए लाभदायक बताया। बारिश के बाद क्षेत्र की वादियां धुंध और ठंडी हवाओं से और भी मनमोहक नजर आईं।