Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भूस्खलन, बनी-भंडार मार्ग हुआ बंद; चार पंचायतों का टूटा संपर्क

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 07:28 PM (IST)

    भूस्खलन के कारण बनी-भंडार मार्ग गत्ती के पास बंद हो गया है, जिससे पांच पंचायतों का संपर्क टूट गया है। स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भूस्खलन (फाइल फोटो)

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भूस्खलन (फाइल फोटो)


    HighLights

    1. भूस्खलन से बनी-भंडार मार्ग गत्ती के पास बंद।

    2. पांच पंचायतों का संपर्क टूटा, स्थानीय लोग परेशान।

    3. एसडीएम ने तत्काल सड़क बहाली के निर्देश दिए।

    संवाद सहयोगी, बनी। बनी-भंडार मार्ग भूस्खलन के चलते गत्ती के निकट बंद हो गया है, जिससे करीब पांच पंचायतों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। मार्ग बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    लोगों की परेशानी को देखते हुए एसडीएम बनी संदीप कुमार शर्मा, तहसीलदार बनी संदीप कुमार शर्मा ने मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

    जानकारी के अनुसार, मार्ग के एक हिस्से में निजी भूमि का भी मुद्दा सामने आ रहा है, जहां से सड़क निकालने में बाधा उत्पन्न हो रही है। प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की मांग की जा रही है।

    फिलहाल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मोटरसाइकिलों को छोड़कर सभी बड़े वाहनों की आवाजाही पर कुछ दिनों के लिए रोक लगाने की सलाह दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क को सुचारु किया जाए, ताकि दैनिक जीवन प्रभावित न हो।

    खबरें और भी