Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कठुआ पुलिस की कार्रवाई, राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में लिप्त हिस्ट्रीशीटर रोमेलू PSA के तहत गिरफ्तार

    By Karun Sharma Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Fri, 10 Apr 2026 04:06 PM (IST)

    कठुआ पुलिस ने लोहाई मल्हार के मशेडी निवासी हिस्ट्रीशीटर रोमेलू सिंह को राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) ...और पढ़ें

    एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में कार्रवाई।

    एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में कार्रवाई।

    HighLights

    1. कठुआ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रोमेलू सिंह को पीएसए के तहत बुक किया।

    2. आरोपी पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

    3. बिलावर पुलिस टीम ने वारंट पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा।

    संवाद सहयोगी, बिलावर। जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में तहसील लोहाई मल्हार के मशेडी निवासी रोमेलू सिंह पुत्र रूप सैन को हिस्ट्री शीटर को राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पब्लिक सेफ्टी एक्ट पीएसए 1978 के तहत बुक किया है।

    जिला मजिस्ट्रेट कठुआ के निर्देशों पर आरोपी रोमेलू सिंह पुत्र रूप सैन निवासी मशेड़ी, तहसील लोहाई मल्हार, जिला कठुआ के खिलाफ एक वारंट जारी किया गया था।

    पुलिस स्टेशन बिलावर की एक टीम ने थाना प्रभारी बिलावर इंस्पेक्टर ज़हीर मुश्ताक के नेतृत्व में और एसडीपीओ बिलावर नीरज पडियार के मार्गदर्शन में आरोपी को गिरफ्तार किया और जम्मू और कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत उक्त वारंट को तामील कराया।

    यह वारंट जिला पुलिस कठुआ से डोजियर प्राप्त होने के बाद जिला मजिस्ट्रेट कठुआ द्वारा आदेश के माध्यम से आरोपी के खिलाफ जारी किया गया था।

    उक्त आरोपी एक हिस्ट्री शीटर था और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आदी था।अंततः आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है; आज वारंट को तामील कराया गया और आरोपी व्यक्ति को जिला जेल जम्मू में बंद कर दिया गया।