Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कठुआ पुलिस का नशे पर प्रहार जारी, बसोहली में अवैध शराब के साथ आरोपी को दबोचा, 31 बोतलें बरामद

    By Ritu Sharma Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Wed, 13 May 2026 05:59 PM (IST)

    कठुआ पुलिस ने बसोहली के पूंड क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में एक बूटलेगर को गिरफ्तार कर 31 बोतल अवैध शराब जब्त की गई। ...और पढ़ें

    थाना बसोहली टीम ने SHO राजेश्वर सिंह की अगुवाई में अवैध शराब की खेप पकड़ी।

    थाना बसोहली टीम ने SHO राजेश्वर सिंह की अगुवाई में अवैध शराब की खेप पकड़ी

    HighLights

    1. बसोहली में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।

    2. पुलिस ने पूंड क्षेत्र से एक बूटलेगर को किया गिरफ्तार।

    3. गिरफ्तार आरोपी से 31 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।

    संवाद सहयोगी, बसोहली। नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने बसोहली क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है।

    पुलिस ने पूंड क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध शराब की खेप बरामद करते हुए एक बूटलेगर को गिरफ्तार किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस के समग्र निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना बसोहली की पुलिस टीम ने एसएचओ बसोहली राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में, एसपी ऑप्स अपर कठुआ एवं एसडीपीओ बसोहली ओम प्रकाश की निगरानी में पूंड क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

    जांच के दौरान आरोपी सुरेश कुमार पुत्र दलीप सिंह निवासी वार्ड नंबर-02, गोडल तहसील बसोहली जिला कठुआ के कब्जे से कुल 27 बोतल जेके एक्साइज व्हिस्की तथा 04 केन गॉडफादर बीयर बरामद की गई। बरामद शराब में 12 बोतल जेके स्पेशल व्हिस्की (750 मि.ली.), 15 बोतल जेके स्पेशल व्हिस्की (250 मि.ली.) 04 केन बीयर शामिल हैं।

    इस संबंध में थाना बसोहली में प्राथमिकी नंबर 24/2026 धारा 48(ए) एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से शराब बेचकर अनुचित लाभ कमाने की तैयारी में था। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।