कठुआ पुलिस ने किया खैर की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, बसंतपुर में नाका चेकिंग के दौरान ट्रक से 35 क्विंटल लकड़ी बरामद
कठुआ पुलिस ने अवैध खैर की लकड़ी की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बसंतपुर में नाका चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 30-35 क्विंटल खैर की लकड़ी जब्त की ...और पढ़ें

अवैध लकड़ी तस्करी पर लगाम लगाने के प्रयास।
HighLights
बसंतपुर में नाका चेकिंग के दौरान खैर की लकड़ी पकड़ी।
एक ट्रक से 30-35 क्विंटल अवैध खैर की लकड़ी जब्त।
हीरानगर में दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों से जलाऊ लकड़ी बरामद।
जागरण संवाददाता, कठुआ। जिला पुलिस ने खैर की लकड़ी की अवैध तस्करी को रोकते हुए बसंतपुर में नाका चेकिंग के दौरान महानपुर से लखनपुर की ओर जा रहे ट्रक से 30-35 क्विंटल खैर की लकड़ी लदी हुई थी उसे पड़ा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में लखनपुर और हीरानगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में कुल 3 वाहन जब्त किए, जिनमें 35 क्विंटल खैर की लकड़ी से लदा 1 ट्रक और हीरा नगर पुलिस ने फायरवुड से लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉली शामिल हैं।
बसंतपुर पुलिस चौकी प्रभारी अनु राधा के नेतृत्व में पुलिस दल ने अतिरिक्त एसपी कठुआ राहुल चाढक, डीएसपी डीएआर कठुआ भगवान दास और पुलिस स्टेशन लखनपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर नीरज चौधरी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की। यहाँ पुलिस द्वारा खैर की अवैध तस्करी होने की खबर के बाद बसंतपुर में नाका चेकिंग के दौरान महानपुर से लखनपुर की ओर जा रहे ट्रक जे के 21 डी 9672को रोका। जिसकी जान के दौरान उस पर लगभग 30-35 क्विंटल खैर की लकड़ी लदी हुई थी।
वाहन और खैर की लकड़ी को जब्त कर लिया गया और चालक मोहम्मद सलीम, पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी ग्राम तारिजा नगर, तहसील एवं जिला गुरदासपुर को भी हिरासत में ले लिया गया। चूंकि यह मामला वन विभाग से संबंधित है, इसलिए वाहन और खैर की लकड़ी को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
खबरें और भी
हीरानगर पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने हीरानगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अमित सांगरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कूटा क्षेत्र में फायरवुड के लट्ठों से लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर लिया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।