विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रस्सी से घोंटा पति का गला..., कठुआ पुलिस ने सुलझाया 3 महीने पुराना ब्लाइंड मर्डर केस, किया यह खुलासा

By Karun Sharma Edited By: Rahul Sharma
Published: Wed, 28 Jan 2026 07:03 PM (IST)

कठुआ पुलिस ने धार डुग्गनु में तीन महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया है। पुलिस ने पति बिट्टू ...और पढ़ें

कठुआ पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए और गहन जांच के बाद मामले का खुलासा किया।

कठुआ पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए और गहन जांच के बाद मामले का खुलासा किया।

HighLights

  1. कठुआ पुलिस ने तीन माह पुराना ब्लाइंड मर्डर सुलझाया।

  2. पत्नी सिमरो देवी ने पति की हत्या का जुर्म कबूला।

  3. अवैध संबंधों के कारण पति का गला रस्सी से घोंटा।

संवाद सहयोगी, बिलावर। जिला पुलिस कठुआ ने 3 महीने पहले धार डुग्गनु में हुए संदिग्ध ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को जिला की पुलिस प्रमुख एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा की देखरेख में जारी जांच में सुलझा लिया है।

जांच के बाद पति की हत्या के आरोप में पत्नी की गिरफ्तारी के साथ एक अनसुलझे हत्याकांड को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। बीते साल 9 अक्टूबर को बिलावर तहसील के धार डुग्गनु निवासी बिट्टू राम पुत्र दुर्गा दास का शव नाले में रहस्यमय परिस्थितियों में मिलने की सूचना मिलने के बाद बिलावर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का बिलावर के उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और अपनी जांच शुरू की।

जांच के दौरान, बिलावर पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया, क्षेत्र का निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण भौतिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्र किए। शव की प्रारंभिक जांच में चेहरे और अंगों पर कई चोटें और गर्दन पर रस्सी का निशान पाया गया।

पुलिस ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जब्त किए गए

जिससे गंभीर रूप से साजिश का संदेह पैदा हुआ। एफएसएल यूनिट और क्राइम फोटोग्राफी टीम की सहायता से घटनास्थल का वैज्ञानिक परीक्षण किया गया और प्रक्रिया के अनुसार कई साक्ष्य जब्त किए गए। पुलिस द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम भी नियमों के अनुसार किया गया।

लगातार जांच के दौरान थाना प्रभारी बिलवार इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसपी ऑपरेशंस अपर कठुआ आमिर इकबाल और एसडीपीओ बिलवार नीरज पडियार के करीबी पर्यवेक्षण में जमीनी स्तर पर गहन जांच मानवीय और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। कई संदिग्धों से पूछताछ की गई।

पति के साथ संबंध तनावपूर्ण थे

पुलिस की जांच के दौरान मृतक की पत्नी सिमरो देवी को अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि उसके अवैध संबंध थे। जिसके कारण अक्सर झगड़े होते थे और उसके पति के साथ संबंध तनावपूर्ण थे।

उसने यह भी स्वीकार किया कि इन्हीं विवादों के कारण उसने बिट्टू राम का गला रस्सी से घोंट दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जांच के दौरान अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुएं भी बरामद की गईं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।