विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सड़क चौड़ीकरण का काम दोबारा शुरू, 60 गांवों की राह होगी आसान

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:52 PM (IST)

कठुआ के हीरानगर में ओल्ड सांबा-कठुआ मार्ग पर 3 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण का काम फिर से शुरू हो गया है, जिससे लगभग 60 गांवों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

कठुआ में सड़क चौड़ीकरण का काम दोबारा शुरू (फाइल फोटो)

कठुआ में सड़क चौड़ीकरण का काम दोबारा शुरू (फाइल फोटो)


HighLights

  1. हीरानगर में 3 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण का काम फिर शुरू।

  2. करीब 60 गांवों के लोगों को मिलेगी सुरक्षित आवागमन सुविधा।

  3. नाबार्ड के तहत 4 करोड़ रुपये से बनेगी 20 फुट चौड़ी सड़क।

संवाद सहयोगी, हीरानगर। सीमावर्ती क्षेत्र के करीब 60 गांवों के लोगों को जल्द आवागमन की बेहतर और सुरक्षित सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। ओल्ड सांबा-कठुआ मार्ग से हीरानगर कस्बे तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का काम दोबारा शुरू हो गया है।

नाबार्ड के तहत करीब चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के चौड़ा होने से ग्रामीणों को संकरी सड़क पर हादसों के खतरे से राहत मिलेगी। वहीं, तीन पुलियों के निर्माण से बरसात के दौरान नाले में पानी का स्तर बढ़ने पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने की समस्या भी कम होगी।

लोक निर्माण विभाग के एईई मोहम्मद कबीर के अनुसार, बरसात से पहले पुलियों के निर्माण का काम शुरू किया गया था, लेकिन बारिश के मौसम को देखते हुए एक पुली बनाने के बाद इसे रोकना पड़ा था।

अब निर्माण कार्य दोबारा तेजी से शुरू कर दिया गया है। नाबार्ड के तहत करीब चार करोड़ रुपये की लागत से सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा और इस पर 20 फुट चौड़ी तारकोल की परत बिछाई जाएगी।

इसके साथ ही तीन पुलियों का निर्माण भी किया जाएगा। गौरतलब है कि यह सड़क सीमावर्ती क्षेत्र के करीब 60 गांवों को हीरानगर कस्बे और उपमंडल मुख्यालय से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। सड़क संकरी होने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही के दौरान हादसों का खतरा बना रहता था।

वहीं, नाले पर पर्याप्त पुलिया नहीं होने से बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने पर कई घंटे तक यातायात बाधित हो जाता था। सड़क का चौड़ीकरण और पुलियों का निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे न केवल वाहनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित होगी, बल्कि बरसात के दौरान रास्ता बंद होने की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।