विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Landslide in Jammu Kashmir: भारी बारिश से भूस्खलन, कई रास्तों पर यातायात ठप; पैदल यात्रा करने को मजबूर लोग

Updated: Mon, 19 Aug 2024 08:19 AM (IST)

Landslide in Jammu Kashmir जम्मू- कश्मीर में इन दिनों मौसम कहर बरपा रहा है। कई जगहों पर बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति देखी जा रही है। कठुआ जिले के बिलावर ...और पढ़ें

भूस्खलन के कारण बंद पड़ा रियाड बग्गन रोड़
भूस्खलन के कारण बंद पड़ा रियाड बग्गन रोड़

HighLights

  1. रविवार को हुई जोरदार बारिश से नदी-नालों में उफान।
  2. बिलावर उप जिला के कई रास्तों पर मलबा गिरने से यातायात रूकी।
  3. राखी बांधने के लिए जाने वाली बहनों को घर पहुंचने में हो रही दिक्कत।

संवाद सहयोगी, बिलावर। जोरदार वर्षा के कारण रविवार को नदी-नाले उफान पर रहे। कई क्षेत्रों में वर्षा के कारण भूस्खलन भी हुआ, जिससे संपर्क मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। इसके चलते रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जाने वाली बहनों को घर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें पैदल ही यात्रा करनी पड़ी।

भूस्खलन से ठप रही यातायात 

सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के लिए प्रशासन ने पहल शुरू की है। उम्मीद है सोमवार को मलबा हटा दिया जाएगा। जोरदार बारिश के कारण बिलावर का नाज, भिन्नी, उज्ज, पंजतीर्थी दरिया पूरे उफान पर थे। कई संपर्क मार्गों पर भूस्खलन से यातायात व्यवस्था प्रभावित शनिवार रात को हुई। बारिश के चलते बिलावर उप जिला के कई संपर्क मार्गों पर भूस्खलन के चलते यातायात व्यवस्था ठप रही।

यह भी पढ़ें- Cloud Burst in Kashmir: उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर के कई क्षेत्रों में बादल फटे, 23 अगस्त तक भूस्खलन की चेतावनी

इन रास्तों पर भी आवाजाही रही बंद

रियाड बग्गन, कटली मल्हार रोड पर ताजा भूस्खलन के कारण की जगह पर मलबा गिरने गाड़ियों की आवाजाही बंद रही। कोहग दालियां, धार डुग्गनु, होटार, डुग्गेनी बला के सदरोता, पटोदी आदि संपर्क मार्गों पर कोई भी गाड़ी नहीं चली, जिसके चलते लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- यूपी और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में IMD का ऑरेंज अलर्ट; ऐसा रहेगा दिल्ली में मौसम