मकानों में दरारों से दहशत में जी रहे बसोहली जिले के पहाड़ी लोगों को 20 साल बाद राहत, पहुंची निर्माण सामग्री
बसोहली के वार्ड नंबर 6 में रणजीत सागर झील किनारे घरों में 20 साल से आ रही दरारों और भूस्खलन से परेशान निवासियों को अब राहत मिली है। विधायक ठाकुर दर्शन ...और पढ़ें

बारिश में परिचितों के घर सोने को मजबूर बसोहलीवासियों के लिए राहत।
HighLights
बसोहली के वार्ड 6 में 20 साल से घरों में दरारें।
विधायक ठाकुर दर्शन सिंह की पहल पर मिली बड़ी राहत।
2 करोड़ का टेंडर, निर्माण सामग्री पहुंचनी शुरू हुई।
संवाद सहयोगी, बसोहली। ना दिन में चैन ना रातों को चैन कुछ ऐसा हाल था वार्ड नंबर 6 के निवासियों का जिनके मकान रणजीत सागर से सटे पहाड़ी पर बनाये गये हैं। इन मकानों में लगातार दरारों के आने और जमीन के धसने का क्रम लगभग 20 सालों से ज्यादा से जारी है।
कहां तक आवाज नहीं उठाई। वार्ड 6 के निवासियों ने हर स्तर पर अपनी आवाज को उठाने की कोशिश की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। ठाकुर दर्शन सिंह के विधायक बनते ही पूर्व म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुमेश सपोलिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जिन में पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण विकास विभाग एवं प्रधानमंत्री सड़क विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त्त दौर विधायक के साथ किया।
इस पर एडीसी बसोहली एवं अन्य ने रणजीत सागर बांध प्रबंधन पंजाब से राफ्ता करने को कहा। विधायक ने वहां पर भी दौड़ लगाई और उन के भूविज्ञानिकों की टीम ने सर्वे किया और इस के बाद रिपोर्ट भेजने की बात कहीं। लोगों में यही भ्रम था कि एक बार फिर से पंजाब सरकार द्वारा आश्वासन की घूट्टी दी गई है।
मगर विधायक की मेहनत रंग लाई और लगभग 2 करोड़ रुपये का टेंडर लगा और अब संबंधित ठेकेदार यहां पर भूमि के कटाव को रोकने और धसने के क्रम को रोकने के लिये कार्रवाई करने जा रहा है। सामान पहुंचना शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में कार्रवाई युद्ध स्तर पर चलेगी।
खबरें और भी
लगभग एक दर्जन लोगों के घरों में देखी जा रही हैं दरारें
बसोहली के वार्ड नंबर 6 में रणजीत सागर झील के बनने के बाद से लगातार दरारों के आने का सिलसिला जारी है जिन में सुशील कुमार, रविंद्र शर्मा, चंपा देवी, सबिता देवी, बिट्टू साध, काका शर्मा आदी के घर हैं। इन सभी ने कई बार दर्जनों बार अपने घरों की दरारों की रिपेयर करवाई मगर उस के बाद फिर से दरारें आ जाती हैं।
भूकंप का समाचार सुनने, बरसात और बारिश में यह लोग कभी चैन से नहीं सो पाये। गत वर्ष की बरसात में यह लोग अकसर परिचितों के घर सोने के लिये जाते रहे हैं। अब कार्रवाई शुरू हुई है लोगों में आस जगी है कि अब उन के मकान आने वाले समय में सुरक्षित रहेंगे। उन काे कहीं और नहीं जाना होगा।
ठेकेदार के सामान आने पर लोग हैं खुश
ठेकेदार का सामान मौके पर पहुंचने से रणजीत सागर बांध से सटे घरों के लोग खुश हैं कि अब उन को कहीं और मकान बनाने के लिये कार्रवाई नहीं करनी होगी और वह यहां पर ही अपने घर में रहेंगे। अब उन के मकानों में दरारों के आने का सिलसिला बंद होगा और जमीन के धसने का क्रम सदा के लिये बंद होने जा रहा है।
क्या कहते हैं विधायक
किसी का आशियाना ना उजड़े जब विधायक उन के घर का हो। सदा प्रयास रहेगा कि लोगों की समस्या का हल हो और यह मेरा दायित्व भी बनता है। वार्ड 6 के लिये हर स्तर पर कार्रवाई की इस का नतीजा अब देखने को मिल रहा है। - बसोहली विधायक ठाकुर दर्शन सिंह