Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिलावर उपजिला मुख्यालय से मात्र 6 KM दूर, फिर भी 25 साल से पक्की सड़क से महरूम है गांव रिया टांडी के लोग

    By Moti Ram Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Mon, 11 May 2026 03:24 PM (GMT+05:30)

    बिलावर उपजिला मुख्यालय से मात्र 6 किलोमीटर दूर रिया टांडी गांव के 30 परिवार 25 सालों से पक्की सड़क से वंचित हैं। ग्रामीण विधायक सतीश शर्मा से जल्द सड़ ...और पढ़ें

    ग्रामीणों ने बताया 2000 में बनी सड़क, 25 साल से नहीं हुई मरम्मत।

    ग्रामीणों ने बताया 2000 में बनी सड़क, 25 साल से नहीं हुई मरम्मत।

    HighLights

    1. रिया टांडी गांव में 25 साल से सड़क नहीं।

    2. बिलावर मुख्यालय से मात्र 6 किलोमीटर दूर।

    3. ग्रामीण विधायक सतीश शर्मा से कर रहे गुहार।

    संवाद सहयोगी, बिलावर। एक तरफ विकास के जहां बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर बिलावर ग्रामीण पंचायत के वार्ड एक रिया टांडी के 30 परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीण स्थानीय विधायक से एक पक्की सड़क बनाने की गुहार लगातार लगा रहे हैं।

    उपजिला मुख्यालय बिलावर से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर बिलावर ग्रामीण पंचायत के वार्ड एक रिया टांडी के लोगों के लिए विडंबना यह है कि आज तक पक्की सड़क की सुविधा नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों के अनुसार सुकराला रोड के सारी मोड से अपर रिया तक जाने वाला कच्चा रास्ता वर्ष 2000 में बनाया गया था, लेकिन पिछले 25 वर्षों में इसकी कोई मरम्मत या उन्नयन नहीं किया गया।

    समय के साथ यह पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। हाल ही में आई भारी बारिश व बाढ़ ने इसे पूरी तरह से तबाह कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा समय में यह रास्ता ना चलने योग्य रहा है और न ही वाहनों के लिए उपयोगी, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    ग्रामीणों के अनुसार बदहाल कच्चे रास्ते का सबसे ज्यादा असर राजकीय प्राइमरी स्कूल अप्पर रिया के बच्चों पर पड़ रहा है, जो रोजाना जोखिम भरे सफर तय करने को मजबूर हैं। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना बेहद कठिन हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष अपनी समस्या रखी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

    खबरें और भी

    अब ग्रामीणों ने विधायक सतीश शर्मा से इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के तहत सड़क का जल्द से जल्द निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।