चुन-चुन कर मारेंगे...कठुआ में आतंकियों की तलाश जारी, ड्रोन और हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद
कठुआ में पांच दिन पहले हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, सेना और ...और पढ़ें

कठुआ में आतंकियों की तलाश जारी (फाइल फोटो)
HighLights
कठुआ में पांच दिन से आतंकियों की तलाश जारी
सुरक्षा बल खोजी कुत्तों, ड्रोन से कर रहे तलाशी
पठानकोट सीमा पर भी बढ़ाई गई चौकसी और गश्त
जागरण संवाददाता, कठुआ। कठुआ में पांच दिन पहले हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, बीएसएफ और सीआरपीएफ ने उज्ज दरिया के जंगलों का चप्पा-चप्पा खंगाला।
इस दौरान डॉग स्क्वायड, ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद ली गई। हालांकि, अभी तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिला है। सुरक्षा एजेंसियां द्वारा तलाशी अभियान के दायरे को रोजाना बढ़ाया जा रहा है।
आतंकियों से हुई थी मुठभेड़
बता दें, बीते बुधवार को उज्ज के कमांड में आतंकियों की सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई, लेकिन आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों को जिन-जिन क्षेत्र में संदिग्धों के देखे जाने की सूचना मिल रही है, वहां-वहां तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
5 दिन से चल रहा सर्च ऑपरेशन
पिछले पांच दिनों से चलाए जा रहे तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। उधर, पड़ोसी जिले पठानकोट में भी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। कठुआ में संदिग्ध घटनाओं को देखते हुए भारत-पाक सीमा के आसपास पुलिस और बीएसएफ मिलकर लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।
पुलिस, BSF और CRPF तैनात
डीएसपी ऑपरेशन गुरबख्श सिंह की अगुआई में पुलिस कमांडो टीम, बीएसएफ के अधिकारी एवं जवान बॉर्डर एरिया में सुरक्षा अभियान में जुटे हुए हैं। इस समय क्षेत्र में सुबह और शाम गहरी धुंध पड़ रही है, जिससे यह सुनिश्चित करना आवश्यक हो गया है कि कोई गलत व्यक्ति जिले की सीमा में प्रवेश न कर सके।
खबरें और भी
बॉर्डर एरिया में हाई अलर्ट
पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी कुलदीप राज और पुलिस चौकी बमियाल के विजय कुमार की ओर से सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस के पुलिस नाकों पर गाड़ियों की सघन जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही, एरिया में पेट्रोलिंग के माध्यम से संवेदनशील स्थानों पर भी छानबीन की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पहले में जारी किए गए इनपुट के बाद से पुलिस हाई अलर्ट पर है।