Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुंछ में फारूक अब्दुल्ला की रैली में चाकू से हमला, नेशनल कॉन्फ्रेंस के तीन कार्यकर्ता घायल; पुलिस ने इलाके को घेरा

    Updated: Sun, 19 May 2024 05:02 PM (IST)

    जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) की एक चुनावी रैली में रविवार को चाकू से हमले की घटना में तीन युवक घायल हो गए। यह घटना तब हुई ...और पढ़ें

    Jammu Kashmir News: पुंछ में फारूक अब्दुल्ला की चुनावी रैली में चाकू से हमला। फाइल फोटो
    Jammu Kashmir News: पुंछ में फारूक अब्दुल्ला की चुनावी रैली में चाकू से हमला। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पुंछ में फारूक अब्दुल्ला की रैली में चाकू से हमला, नेशनल कॉन्फ्रेंस के तीन कार्यकर्ता घायल।
    2. किसी मुद्दे को लेकर दो समूहों के बीच झड़प।
    3. अहमद राणा ने घटना को बताया "सुरक्षा चूक" ।

     पीटीआई, मेंढर/जम्मू। (Jammu Kashmir Crime Hindi News) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर में रविवार को एक चुनावी रैली में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू से किए गए हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के तीन कार्यकर्ता घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) मेंढर में अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के उम्मीदवार मियां अल्ताफ के समर्थन में पार्टी द्वारा आयोजित रैली में उपस्थित थे। रैली बिना किसी व्यवधान के जारी रही।

    किसी मुद्दे को लेकर दो समूहों के बीच झड़प

    अधिकारियों ने बताया कि रैली के दौरान किसी मुद्दे पर दो समूहों के बीच झड़प हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हाथापाई का फायदा उठाकर हमलावर भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि पुलिस (Poonch Police) ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि हरनी के निवासी सोहेल अहमद और यासीर अहमद और कसबलारी गांव के मोहम्मद इमरान को चाकू से चोटें आईं और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

    अहमद राणा ने घटना को बताया "सुरक्षा चूक" 

    पुलिस ने बताया कि सोहेल और यासीर की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें विशेष उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल, राजौरी रेफर किया गया है। वरिष्ठ नेकां नेता जावेद अहमद राणा ने इस घटना को "सुरक्षा चूक" करार दिया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। यह बहुत अजीब है कि चाकू लेकर लोग रैली स्थल में घुसने में कामयाब रहे।

    यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Terrorist Attack: अनंतनाग और शोपियां में आतंकी हमले को लेकर गुलाम नबी आजाद ने पाकिस्तान को दी ये सलाह

    राणा ने कहा की यह एक गंभीर घटना है और इसकी जांच होनी चाहिए। कुछ दिन पहले, घायल युवक के भाइयों में से एक पर उसी समूह ने हमला किया था और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, नेकां नेता ने कहा, जो घायलों की स्थिति के बारे में जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Jammu News: सुरक्षा बलों की गोपनीय सूचनाओं को उजागर करने वाला रिटायर्ड एसपी गिरफ्तार, चार दिन की रिमांड पर भेजा