Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Poonch News: LoC पर पाकिस्तानी सेना ने किया सीज फायर उल्लंघन, घुसपैठ की आशंका के चलते जवानों ने चलाया तलाशी अभियान

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 08:47 PM (IST)

    पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी पर सटे सलोत्री में पाकिस्तानी सेना द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी सेना द्वारा 30 से ज्यादा ग ...और पढ़ें

    LoC पर पाकिस्तानी सेना ने किया सीज फायर उल्लंघन।
    LoC पर पाकिस्तानी सेना ने किया सीज फायर उल्लंघन।

    HighLights

    1. पुंछ के कृष्णा घाटी पर पाकिस्तान ने की सीजफायर
    2. भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई
    3. जवानों ने इलाके में चलाया तलाशी अभियान

    संवाद सहयोगी, पुंछ। जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सटे सलोत्री क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया। शुक्रवार और शनिवार मध्य रात्रि को अचानक कुछ राउंड गोलीबारी की गई जिस कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि भारतीय सेना द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई।

    पाकिस्तानी सेना ने भारतीय क्षेत्र में की गोलीबारी

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार मध्य रात कृष्णा घाटी सेक्टर के सलोत्री क्षेत्र में खराब मौसम के बीच अकारण ही पाकिस्तानी सेना ने अपनी चौकियों से भारतीय क्षेत्र में गोलीबारी शुरू कर दी। पाक सेना ने तीस के करीब गोलियां भारतीय क्षेत्र में दागी, जिसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस गोलीबारी से सीमा पर किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

    ये भी पढ़ें: Mata Vaishno devi: वैष्णो देवी के दर्शन को आए श्रद्धालु ने भैरव मंदिर परिसर की खाई में लगाई छलांग, मचा हड़कंप

    गोलीबारी की आड़ में घुसपैठ की आशंका

    इस गोलीबारी की आड़ में घुसपैठ की आशंका को देखते हुए भारतीय सेना ने अपनी चौकसी को सीमा पर और कड़ा कर दिया है और पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान को शुरू कर दिया है हालांकि इस अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई सफलता सेना को नहीं मिली है। इस गोलीबारी से सीमा के करीब रहने वाले लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है।

    ये भी पढ़ें: Kishtwar News: बढ़ने लगा चिनाब नदी का जलस्तर, स्थानीय लोगों की बढ़ेंगी मुसीबतें; प्रशासन ने की ये अपील

    खबरें और भी