Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LoC के पास धमाका, छह साल का मासूम घायल; जांच में जुटी एजेंसियां

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 09:46 PM (IST)

    पुंछ के देगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास हुए एक रहस्यमय विस्फोट में छह वर्षीय मासूम राजवान अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LoC के पास धमाका (जागरण फाइल फोटो)

    जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LoC के पास धमाका (जागरण फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पुंछ के देगवार सेक्टर में रहस्यमय विस्फोट हुआ

    2. छह वर्षीय मासूम राजवान अहमद गंभीर रूप से घायल

    3. घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

    संवाद सहयोगी, पुंछ। भारत-पाक नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में शुक्रवार शाम एक रहस्यमय विस्फोट की घटना सामने आई, जिसमें एक छह वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है, जबकि प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे देगवार सेक्टर के तारबंदी के आगे स्थित नकरकोट गांव के पास कुछ बच्चे घर के नजदीक खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक तेज विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आने से राजवान अहमद (6) पुत्र मकबूल हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मेडिकल कॉलेज में किया गया रेफर

    विस्फोट की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को उपचार के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्प्ताल पुंछ ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया गया।

    घटना के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। विस्फोट के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक तौर पर इसे संदिग्ध विस्फोट माना जा रहा है।

    अधिकारियों ने मौके पर लिया जायजा

    सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने घायल बच्चे के परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

    खबरें और भी