Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुंछ पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, ड्रग बेच खरीदी गई 5 लाख की इको गाड़ी जब्त

    By Bhopinder Singh Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Tue, 16 Jun 2026 05:51 PM (IST)

    पुंछ पुलिस ने 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत ड्रग तस्कर अखमत हुसैन की 5 लाख रुपये की इको गाड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के अवैध ...और पढ़ें

    पुंंछ जिले में नशे के काले कारोबार का वित्तीय नेटवर्क ध्वस्त।

    पुंंछ जिले में नशे के काले कारोबार का वित्तीय नेटवर्क ध्वस्त

    HighLights

    1. पुंछ पुलिस ने नशा तस्कर की इको गाड़ी जब्त की।

    2. वाहन ड्रग मनी से खरीदा गया था, कीमत 5 लाख।

    3. 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत बड़ी कार्रवाई।

    संवाद सहयोगी, पुंछ। जम्मू-कश्मीर को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत नशा तस्करों के वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए पुंछ पुलिस ने ड्रग तस्कर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए । नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने की अपनी मुहिम को जारी रखते हुए एक इको वाहन को कुर्क किया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले की मेंढर तहसील के गुरसाई पुलिस स्टेशन द्वारा स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 ( एन डी पी एस एक्ट) की धारा 68-एफ के तहत एक मारुति सुजुकी ईको वाहन को आधिकारिक रूप से जब्त कर लिया है। कुर्क की गई इको वाहन जेके12बी -7527, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख बताई जा रही है।

    पुलिस ने वाहन को कुर्क किया

    अधिकारियों के अनुसार यह वाहन अखमत हुसैन पुत्र हाजी मीर मोहम्मद निवासी ढराना मेंढर के नाम पर पंजीकृत है। जिसे आरोपी अखमत हुसैन ने नशीले पदार्थों की काली कमाई से खरीदी थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह वाहन पूरी तरह से अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति का हिस्सा था। जिसे नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध व्यापार से कमाए हुए पैसों (ड्रग मनी) से खरीदा था।

    सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए वाहन को कुर्क किया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पुलिस नशीले पदार्थों के व्यापार को सहारा देने वाले हर वित्तीय नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    खबरें और भी

    नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त और दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने कहा की पुलिस का मुख्य उद्देश्य समाज से नशे की इस बीमारी को जड़ से खत्म करना और आने वाली पीढ़ी के लिए एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त माहौल तैयार करना है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की है।