विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

J&K News: सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधि के बाद पुंछ में चलाया तलाशी अभियान, सेना के काफिले पर हुई थी गोलीबारी

By Agency Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Mon, 15 Jan 2024 04:34 PM (IST)

Poonch News सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले ...और पढ़ें

Jammu Kashmir News: सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधि के बाद पुंछ में चलाया तलाशी अभियान। फाइल फोटो
Jammu Kashmir News: सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधि के बाद पुंछ में चलाया तलाशी अभियान। फाइल फोटो

HighLights

  1. सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधि के बाद पुंछ में चलाया तलाशी अभियान
  2. इलाके में छिपे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान
  3. तलाशी के लिए सैनिक खोजी कुत्तों और हवाई निगरानी का इस्तेमाल

पीटीआई, पुंछ। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कई गांवों में तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान मंडी तहसील के सावजियन इलाकों में चलाया गया।

इलाके में छिपे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान

इसमें खोजी कुत्तों और हवाई निगरानी का इस्तेमाल किया गया। इस बीच अधिकारियों ने कहा कि पुंछ के कृष्णाघाटी, धरती, धारा, मगनाड और जल्लास इलाकों में उन आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चल रहा है। 

तलाशी के लिए सैनिक खोजी कुत्तों और हवाई निगरानी का इस्तेमाल

जिन्होंने शुक्रवार को सेना के वाहनों के काफिले पर गोलीबारी की थी। उन्होंने बताया कि घने जंगल वाले इलाके की तलाशी के लिए सैनिक खोजी कुत्तों और हवाई निगरानी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CUET PG 2024: जम्मू विश्वविद्यालय में इस बार भी CUET से ही होंगे PG कोर्स में दाखिले, ये है आवेदन की अंतिम तारीख

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: कठुआ के सीमावर्ती स्कूलों में इस कारण से बनाए जा रहे पक्के बंकर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।