Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Weather Update: जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में तेज बर्फबारी शुरू, मुगल रोड हुआ बंद

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 04:00 AM (IST)

    Jammu Weather Update प्रदेश के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार व शनिवार को भी बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश की संभावना है। उधर पीरपंजाल के पहाड ...और पढ़ें

    म्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी शुरू
    म्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी शुरू

    जागरण टीम, जम्मू/पुंछ।  प्रदेश के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार व शनिवार को भी बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश की संभावना है। उधर, पीरपंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण राजौरी और पुंछ के रास्ते कश्मीर को जोड़ने वाला मुगल रोड बंद किया गया। इस मार्ग पर काफी फिसलन है। इसके चलते यातायात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुंछ जिले के मैदानी क्षेत्रों में वर्षा और पहाडों पर बर्फबारी के चलते तापमान में भाई गिरावट आई है। क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है।

    जम्मू में वीरवार को बादल छाए रहे। इस दौरान जम्मू में दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि रात का तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    लेह का अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॅा.महेंद्र सिंह के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को जम्मू-कश्मीर के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 

    इस दौरान तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। उधर, क्षेत्र में काफी समय बाद हुई बारिश से मैदानी क्षेत्रों में गेहूं, सरसों तथा सब्जियों की फसलों को लाभ मिला है, जिससे किसान काफी खुश हैं। क्योंकि काफी समय से क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण फसलें धीरे-धीरे सूखे की चपेट में आ रही थीं। वहीं पहाड़ी क्षेत्र के किसानों ने फसलों की बुआई नहीं की। वे वर्षा होने के इंतजार में थे। 

    खबरें और भी