Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजौरी में बड़ा हादसा, सुंदरबनी में ड्यूटी पर तैनात जवान भूस्खलन की चपेट में आया, नहीं बच सकी जान

    By Ankush Sharma Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Wed, 22 Jul 2026 02:46 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में भूस्खलन की चपेट में आने से भारतीय सेना का एक जवान की जान चली गई। ...और पढ़ें

    सुंदरबनी में भूस्खलन से सेना के जवान सुखप्रीत सिंह का निधन.

    सुंदरबनी में भूस्खलन से सेना के जवान सुखप्रीत सिंह का निधन.

    HighLights

    1. सुंदरबनी सेक्टर में भूस्खलन से सेना का जवान शहीद।

    2. राइफलमैन सुखप्रीत सिंह ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार।

    3. राजौरी में भारी बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ा।

    संवाद सहयोगी, सुंदरबनी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सीमावर्ती सुंदरबनी सेक्टर में महादेव गैप के अग्रिम क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के एक जवान की भूस्खलन की चपेट में आने से जान चली गई। यह हादसा 21 और 22 जुलाई की दरमियानी रात को हुआ।

    प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक जवान की पहचान राइफलमैन सुखप्रीत सिंह 29 साल पंजाब के मुक्तसर
    के रूप में हुई है। बताया गया है कि जवान अग्रिम चौकी पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे, तभी अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आ गए। घटना के बाद सेना के अधिकारियों और जवानों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    इस घटना की सूचना संबंधित पुलिस थाना सुंदरबनी को दी गई, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सेना और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

    भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ा

    सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, जिससे सैन्य और नागरिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। सेना के जवान विषम परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा के लिए लगातार तैनात रहते हैं। समाचार लिखे जाने तक सेना की ओर से घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, मामले से संबंधित अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

    खबरें और भी