Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, खोखे और अस्थायी निर्माण हटाए गए

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 08:23 PM (IST)

    सुंदरबनी प्रशासन ने न्यू बस स्टैंड क्षेत्र से सरकारी भूमि पर बने अवैध खोखों और अस्थायी निर्माणों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई एडीसी रामक ...और पढ़ें

    सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, हटे अवैध खोखे।

    सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, हटे अवैध खोखे।

    HighLights

    1. सुंदरबनी न्यू बस स्टैंड से अवैध खोखे हटाए गए

    2. सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया

    3. भविष्य में भी अवैध कब्जों पर कार्रवाई जारी रहेगी

    संवाद सहयोगी, सुंदरबनी। सुंदरबनी प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू बस स्टैंड क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। संयुक्त अभियान के दौरान सरकारी जमीन पर बने अवैध खोखों और अन्य अस्थायी निर्माणों को जेसीबी मशीनों की सहायता से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

    यह कार्रवाई एडीसी रामकेश शर्मा के सख्त निर्देशों पर विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

    अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों के कारण न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के बाद क्षेत्र में आवागमन सुचारु होने के साथ सरकारी भूमि को उसके मूल उद्देश्य के लिए सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

    एडीसी रामकेश शर्मा ने लोगों से सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या कब्जा नहीं करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं, ईओ नगरपालिका अनीश गंडोत्रा ने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

    खबरें और भी