Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir Weather News: जम्मू-कश्मीर में गर्मी ने तोडे़ रिकॉर्ड, पहली बार राजौरी का पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 08:25 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Weather News) में इन दिनों भीषण गर्मी को दौर जारी है। राजौरी में पहली बार पारा 40 डिग्री तक पहुंचा है। गर्मी के प्रचंड रूप ...और पढ़ें

    गर्मी से बचने के लिए छाता लगाकर जाते लोग (फाइल फोटो)
    गर्मी से बचने के लिए छाता लगाकर जाते लोग (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जम्मू-कश्मीर में गर्मी ने तोड़े अपने रिकॉर्ड
    2. पहली बार राजौरी का पारा 40 के पार
    3. सूर्यदेव के प्रचंड प्रकोप से लोग परेशान

    जागरण संवाददाता, राजौरी। पूरा देश इन दिनों गर्मी से झुलस रहा है। राजौरी नगर में एक बार फिर से गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है जिससे लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय धूप से बचने के लिए लोग छाते का उपयोग कर रहे हैं। वहीं, शीतल पेय बेचने वालों के पास भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

    पहली बार राजौरी का पारा 40 पार पहुंचा

    कुछ दिनों पहले हुई बारिश से लोगों को एक दिन गर्मी से राहत मिली। इसके बाद फिर से सूर्यदेव ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। लोग फिर से बारिश की कामना करते हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय निवासी नरेश बाली, विजय कुमार, विनोद शर्मा आदि ने कहा कि इससे पहले राजौरी में इस तरह की गर्मी नहीं होती थी लेकिन इस बार पारा अधिक चढ़ रहा है।

    इससे हर कोई परेशान नजर आ रहा है। गर्मी के कारण बाजारों में कारोबार भी लगभग ठप सा हो चुका है, जिससे व्यापारी वर्ग भी खासा परेशान हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार गर्मी ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहली बार राजौरी का पारा 40 डिग्री तक पहुंचा है।

    यह भी पढ़ें- Srinagar News: हिजबुल-जैश के लिए काम करने वाले चार सरकारी कर्मियों को किया बर्खास्त, आतंकियों की करते थे मदद

    गर्मी दूर करने के लिए लोग कर रहे हैं ये उपाय

    अधिकतर महिलाएं व बच्चे छाते का उपयोग करते हुए देखे जा रहे हैं। वहीं, लोग गन्ने के रस के साथ-साथ अन्य शीतलपेय का उपयोग गर्मी को दूर करने के लिए कर रहे हैं। लोग सुबह-शाम इंद्र देव से फिर से जोरदार बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप कुछ हद तक कम हो सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 'मार्गदर्शक' बनेगी जम्मू पुलिस, फ्लाइंग स्क्वायड रहेगी तैनात