Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir News: राजौरी में सीमा पार से आए ड्रोन ने गिराए हथियार, वापस लौटने में सफल; सर्च ऑपरेशन शुरू

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 08:24 PM (GMT+05:30)

    Jammu Kashmir News राजौरी के एलओसी के पास सीमा पार से आए ड्रोन ने हथियार गिराकर वापस जाने में सफल हो गया। भारतीय सेनाओं ने कई राउंड फायरिंग की इसके बा ...और पढ़ें

    Jammu Kashmir News: सीमा पार से आए ड्रोन ने गिराए हथियार, सर्च ऑपरेशन शुरू।
    Jammu Kashmir News: सीमा पार से आए ड्रोन ने गिराए हथियार, सर्च ऑपरेशन शुरू।

    HighLights

    1. सेना के जवानों ने किए पिस्टल-गोली बरामद।
    2. सेना के जवानों ने चलाया तलाशी अभियान।
    3. एलओसी के करीब पिछले कुछ समय में ड्रोन की गतिविधियां काफी बढ़ी हैं।

    जागरण संवाददाता, राजौरी। एलओसी के करीब झंगड़ सेक्टर के सेर क्षेत्र में बीती रात्रि सीमा पार से आए ड्रोन से भारतीय क्षेत्र में हथियार गिराए और वापस लौटने में सफल हो गया। सेना के जवानों ने कई फायर किए, लेकिन ड्रोन का कोई नुकसान नहीं हुआ।

    जानकारी के अनुसार बीती रात्रि को सेना के जवानों ने एलओसी के करीब ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में दाखिल होते देखा, उसी समय सेना के चौकस जवानों ने ड्रोन को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन ड्रोन वापस सीमा पार जाने में सफल हो गया। इसके बाद सेना के जवानों ने पूरे क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान को शुरू कर दिया।

    तलाशी अभियान जारी

    इस अभियान के तहत सेना के जवानों ने एक पिस्टल, दो मैगजीन व 37 पिस्टल की गोलियों को बरामद किया। क्षेत्र में सेना के जवानों द्वारा चलाया गया तलाशी अभियान अभी भी जारी है ताकि ड्रोन द्वारा अगर अन्य हथियार भी गिराए हो या फिर कोई नशीला पदार्थ उसे भी बरामद किया जा सके।

    ड्रोन की गतिविधि में बढ़ोतरी

    उल्लेखनीय है कि एलओसी के करीब पिछले कुछ समय में ड्रोन की गतिविधियां काफी बढ़ी हैं। पिछले माह पुंछ जिले में तीन बार ड्रोन भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ और तीनों बार वापस लौटने में सफल हो गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas 2024: जांबाजों ने युद्ध के दौरान टाइगर हिल पर बनाया था इंडिया गेट, आज भी है मौजूद, जानिए पूरी कहानी