विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu-Kashmir: राजौरी में फिर दिखे संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान किया तेज, गुप्त सूचना के बाद अलर्ट पर सैनिक

By gagan kohli Edited By: Jeet Kumar
Published: Tue, 16 Jan 2024 06:30 AM (IST)

सोमवार दोपहर को सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि कप्पा खां के साथ-साथ चौधरीनाढ़ क्षेत्र में कुछ संदिग्ध मौजूद हैं। सूचना ...और पढ़ें

राजौरी में फिर दिखे संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान किया तेज
राजौरी में फिर दिखे संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान किया तेज

जागरण संवाददाता, राजौरी। जिले के सूम के साथ-साथ कप्पा खां क्षेत्र में कुछ संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। देर शाम तक संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कप्पा खां क्षेत्र में तलाशी अभियान समाप्त कर दिया गया। अलबत्ता, सूम इलाके में जारी है।

सोमवार दोपहर को सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि कप्पा खां के साथ-साथ चौधरीनाढ़ क्षेत्र में कुछ संदिग्ध मौजूद हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षाबल के जवानों ने पूरे क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

जंगलों में भी तलाशी अभियान चलाया

सुरक्षाबलों ने लोगों के घरों की तलाशी लेने के साथ-साथ जंगलों में भी तलाशी अभियान चलाया। वहीं, देर शाम को कालाकोट तहसील के सूम व इसके आसपास के क्षेत्र में कुछ संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। देर रात तक तलाशी अभियान जारी था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।