Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजौरी से लापता अग्निवीर जवान अखनूर में मिला, सेना ने सुरक्षित खोजा

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 12:46 PM (IST)

    राजौरी के मंजाकोट से लापता अग्निवीर जवान अरशदीप को सेना ने अखनूर क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया है। ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने के बाद सेना ने व्य ...और पढ़ें

    राजौरी में लापता घोषित अग्निवीर जवान अखनूर में मिला। सांकेतिक तस्वीर

    राजौरी में लापता घोषित अग्निवीर जवान अखनूर में मिला। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. अग्निवीर जवान राजौरी के मंजाकोट से लापता हुआ

    2. सेना ने त्वरित कार्रवाई कर अखनूर से सुरक्षित बरामद किया

    3. जवान की काउंसलिंग और घटना की जांच जारी है

    जागरण संवाददाता, राजौरी। राजौरी जिले के मंजाकोट क्षेत्र से लापता घोषित किए गए अग्निवीर जवान को सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अखनूर क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बीती रात लगभग 11 बजे राइफलमैन अग्निवीर अरशदीप (21 वर्ष), निवासी वजीद केकाला, जिला बरनाला (पंजाब) जो मंजाकोट क्षेत्र में तैनात था।

    बताया गया कि निर्धारित समय पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने के बाद यूनिट स्तर पर तत्काल खोजबीन शुरू की गई। सेना ने आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया और संबंधित एजेंसियों को भी सूचित किया गया। प्रारंभिक सूचना के आधार पर खोज का दायरा बढ़ाया गया।

    सेना के अधिकारियों के अनुसार गहन प्रयासों के बाद जवान को अखनूर क्षेत्र में ट्रेस कर लिया गया। उसे सुरक्षित यूनिट के संरक्षण में ले लिया गया है। फिलहाल जवान की काउंसलिंग की जा रही है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    सूत्रों ने बताया कि इस तरह की परिस्थितियों में सेना निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत आंतरिक जांच करती है। जवान की चिकित्सीय स्थिति की भी जांच कराई जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। स्थानीय स्तर पर इस घटना की सूचना मिलते ही हलचल पैदा हो गई थी, हालांकि जवान के सुरक्षित मिलने के बाद स्थिति सामान्य हो गई है।

    खबरें और भी