यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu News: पति से बदला लेने के लिए मां ने कर दी हद पार, आठ दिन की नवजात बेटी की कर दी हत्या
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक महिला ने अपनी आठ दिन की नवजात बेटी को सीधे धूप में लगभग सूखे तालाब में छोड़ जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की भीषण गर् ...और पढ़ें

पीटीआई, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक महिला ने अपनी आठ दिन की नवजात बेटी को सीधे धूप में लगभग सूखे तालाब में छोड़ जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की भीषण गर्मी, भूख और प्यास से मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि सुंदरबनी तहसील के कदमा प्रात गांव में लगभग सूख चुके एक तालाब में एक शिशु का शव पड़ा हुआ है और उसे बरामद करने के लिए तुरंत एक टीम भेजी गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पीड़िता की मां शरीफा बेगम ने पिता मोहम्मद इकबाल पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया।
पत्नी ने अपने पति पर लगाए आरोप
अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, बाद में यह पता चला कि इकबाल घटना के समय कश्मीर चला गया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद जांचकर्ताओं का ध्यान मां पर गया, जिसे बाद में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने कहा कि कड़ाई से पूछताछ के दौरान शरीफा बेगम ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
अधिकारियों के अनुसार शरीफा का इकबाल से झगड़ा हुआ था और उससे बदला लेने के लिए उसने बच्ची को एक सूखे तालाब में तेज धूप में छोड़ दिया और बाद में उसका दोष इकबाल पर डाल दिया।