विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajouri News: भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ पाक ड्रोन, BSF जवानों ने बरसाई गोलियां; इलाके में चलाया तलाशी अभियान

Published: Wed, 29 May 2024 01:19 PM (IST)

सीमांत क्षेत्र खनेतर में बीती रात पाक ड्रोन एक्टिविटी (Drone Activity) देखी गई इसके बाद भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने ...और पढ़ें

भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ पाक ड्रोन, BSF जवानों ने बरसाई गोलियां (फाइल फोटो)।
भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ पाक ड्रोन, BSF जवानों ने बरसाई गोलियां (फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, राजौरी। पुंछ जिले के सीमांत क्षेत्र खनेतर में बीती रात्रि पाक ड्रोन भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ जैसे ही सीमा सुरक्षा बलों के जवानों ने ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में उड़ते हुए देखा तो उसी समय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने कई राउंड फायर ड्रोन को गिराने के लिए किए, लेकिन ड्रोन वापस पाक सीमा में लौट गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान को शुरू किया गया है ताकि अगर ड्रोन ने हथियार या फिर कोई नशे का सामान गिराया है उसे बरामद किया जा सके।

सीमा सुरक्षा बल ने दागी 40 से ज्यादा गोलियां

जानकारी के अनुसार, बीती रात्रि 12 बजे के करीब पाक सीमा की तरफ से ड्रोन भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ सीमा पर मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जैसे ही ड्रोन को अपने क्षेत्र में उड़ता हुआ देखा। उसी समय ड्रोन को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने 40 के करीब गोलियां दागी जिसके बाद ड्रोन वापस पाक सीमा में जाने में सफल हो गया।

ये भी पढ़ें; Jammu Kashmir: दोपहर के समय भार ढोने के लिए पशुओं के उपयोग पर लगा प्रतिबंध, भीषण गर्मी के चलते लिया फैसला

ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी

इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है अगर ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र में हथियार या फिर कोई नशीला पदार्थ गिराया हो तो उसे बरामद किया जा सके। इससे पहले भी राजौरी व पुंछ दोनों जिलों में कई बार ड्रोन के माध्यम से हथियार व नशीली पदार्थ गिराए जा चुके है।

ये भी पढ़ें: Mehbooba Mufti: 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे', आचार संहिता उल्लंघन में FIR दर्ज होने को महबूबा मुफ्ती ने बताया मनोरंजक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।