यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajouri: दुर्घटनावश चली गोली से जवान घायल, आवाज सुनकर सिक्योरिटी गार्ड्स ने किए हवाई फायरिंग; फैली दहशत
Rajouri राजौरी जिले के दूरदराज गांव कंथोल खवास में दुर्घटनावश गोली चलने से पुलिस कर्मी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ...और पढ़ें

HighLights
- दुर्घटनावश गोली चलने से जवान घायल
- हवा में कई फायर किए जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
जागरण संवाददाता, राजौरी। राजौरी जिले के दूरदराज गांव कंथोल खवास में दुर्घटनावश गोली चलने से पुलिस कर्मी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि गोली की आवाज सुनने के बाद ग्राम सुरक्षा ग्रुप के सदस्यों ने भी हवा में कई फायर किए जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
पांव में लगी गोली
जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम को जिले के दूरदराज गांव कंथोल खवास में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान अपने किसी अभियान पर निकले हुए थे। इसी दौरान जवान की राइफल से दुर्घटनावश गोली निकल गई और उसके पांव में जा लगी।
दहशत में माहौल
उसी समय अन्य जवानों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया यहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। गोली की आवाज सुनने के बाद क्षेत्र में ग्राम सुरक्षा ग्रुप के सदस्यों ने भी कई राउंड हवा में दागे। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
सेना प्रमुख ने LoC से सटे अग्रिम इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों के साथ की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
इस संबंध में एसएसपी राजौरी अमृत पाल सिंह का कहना है कि दुर्घटनावश गोली चलने से जवान घायल हुआ है जिसका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी तरह की आतंकी घटना नहीं है।