जम्मू-कश्मीर के पुंछ में अवैध खनन पर कार्रवाई, तीन टिपर किए गए जब्त
पुलिस ने सुरनकोट तहसील में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेत-बजरी से लदे तीन टिपर जब्त किए हैं। ये वाहन बिना वैध अनुमति के सुरनकोट नदी से खनिज स ...और पढ़ें
-1777786696812_m.webp)
सुरनकोट में अवैध खनन पर कार्रवाई, तीन टिपर जब्त
HighLights
सुरनकोट में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
रेत-बजरी से लदे तीन टिपर वाहन जब्त किए गए
अवैध खनन से पर्यावरण और राजस्व को नुकसान
संवाद सहयोगी, पुंछ। सुरनकोट तहसील में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेत-बजरी से लदे तीन टिपरों को जब्त किया है। ये वाहन बिना वैध अनुमति के सुरनकोट नदी से खनिज सामग्री ले जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, रूटीन पेट्रोलिंग और चेकिंग के दौरान सुरनकोट थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों को रोका गया। जांच में पाया गया कि तीनों टिपर अवैध रूप से रेत और बजरी ढो रहे थे और उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। मौके पर ही वाहनों को जब्त कर संबंधित खनन विभाग को सूचित किया गया है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भी प्रभावित करती हैं, इसलिए इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अवैध खनन से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना देकर प्रशासन का सहयोग करें।