Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir News: राजौरी में देखे गए तीन संदिग्ध, सेना और पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 08 Jan 2024 09:33 AM (IST)

    Rajouri News ठंडी कस्सी व ददासन बाला क्षेत्र में रविवार को तीन संदिग्धों की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। जवान लोगों ...और पढ़ें

    J&K News: राजौरी में देखे गए तीन संदिग्ध, सेना और पुलिस ने चलाया सर्च अभियान। फाइल फोटो
    J&K News: राजौरी में देखे गए तीन संदिग्ध, सेना और पुलिस ने चलाया सर्च अभियान। फाइल फोटो

    HighLights

    1. राजौरी में देखे गए तीन संदिग्ध
    2. पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने चलाया तलाशी अभियान
    3. लोगों से भी कहा वह संदिग्ध दिखने पर तुरंत ही सूचित करें

    जागरण संवाददाता, राजौरी। ठंडी कस्सी व ददासन बाला क्षेत्र में रविवार को तीन संदिग्धों की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर संयुक्त तलाशी अभियान को शुरू कर दिया है। पूरे क्षेत्र को जवानों ने घेर रखा है।

    पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने चलाया तलाशी अभियान 

    जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को ठंडी कस्सी व ददासन बाला क्षेत्र में तीन संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सेना, पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने बिना समय गंवाए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

    जवान लोगों के घरों के साथ जंगलों व नदी-नालों की तलाशी ले रहे है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा बलों को किसी भी प्रकार की कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

    यह भी पढ़ें: Srinagar News: अयोध्या से आया अक्षत कलश, अनंतनाग के राम मंदिर में किया स्थापित...मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता

    लोगों से भी कहा वह संदिग्ध दिखने पर तुरंत ही सूचित करें

    सेना व पुलिस के उच्च अधिकारी भी इस पूरे अभियान पर अपनी नजर रखे हुए हैं ताकि जल्द संदिग्धों तक पहुंचा जा सके। लोगों से भी कहा गया है कि वह संदिग्ध दिखने पर तुरंत ही सूचित करें।

    यह भी पढ़ें: JP Nadda J&K Visit: नड्डा का एक दिवसीय जम्मू दौरा खराब मौसम के कारण टला, चुनाव को लेकर करने वाले थे मंथन; इस दिन आ सकते हैं PM