Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीनगर के जैकलाई रेजिमेंटल सेंटर में अचानक चली गोली, सेना का जवान जख्मी; अफरा-तफरी मची

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 11:56 AM (GMT+05:30)

    श्रीनगर स्थित सेना के जैकलाई रेजिमेंटल सेंटर में एक जवान दुर्घटनावश चली गोली से जख्मी हो गया। उधमपुर से आए जवानों का काफिला सेंटर पहुंचा था, तभी एक जव ...और पढ़ें

    गोली लगने से जवान जख्मी (प्रतीकात्मक फोटो)

    गोली लगने से जवान जख्मी (प्रतीकात्मक फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। श्रीनगर स्थित सेना के जैकलाई रेजिमेंटल सेंटर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब एक जवान की राइफल से दुर्घटनावश चली गोली से एक जवान जख्मी हो गया। घायल जवान को उपचार लिए सैन्य असप्ताल में भर्ती कराया गया है।

    बताया जा रहा है कि उधमपुर से सेना के जवानों को लेकर वाहनों का एक काफिला आज शाम को श्रीनर स्थित रेजिमेंटल सेंटर में पहुंचा। जब जवान अपने वाहनों से नीचे उतर रहे थे कि जवान की राइफल से अचानक गोली चल गई गोली की आवाज से पूरे परिसर में सनसनी फैल गई।

    जवानों ने पहले इसे कोई आतंकी हमला समझा, लेकिन जब कोई दूसरी गोली नहीं चलली और उन्होंने अपने एक साथी को वहां जख्मी पड़ा देखा तो उन्हें समझ आयाकि गोली जवान से ही चली है। उन्होंने तरुंरत उसे सैन्य अस्पताल पहुंचाया,जहां उसकी हालत गंभीर किंतु स्थिर बनी हुई है।