विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: उत्तरी कमान पहुंचे एयर चीफ मार्शल AP सिंह, सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा, बोले- 'दोनों बलों का तालमेल मिसाल'

Published: Wed, 23 Sep 2026 10:33 PM (IST)

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने उत्तरी कमान क्षेत्र का दौरा कर परिचालन परिस्थितियों और सुरक्षा तैयारियों की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने उत्तरी कमान का दौरा किया।

  2. परिचालन परिस्थितियों और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

  3. सशस्त्र बलों की क्षमताओं व तालमेल पर भरोसा जताया।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। भारतीय वायुसेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बुधवार को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तरी कमान क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौजूदा परिचालन परिस्थितियों और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

उत्तरी कमान मुख्यालय में वायुसेना प्रमुख को उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने क्षेत्र की प्रमुख परिचालन गतिविधियों और विभिन्न आयामों वाले अभियानों के प्रभावी संचालन के लिए जारी अंतर-सेवा समन्वय पहलों की जानकारी दी। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमताओं पर पूरा भरोसा जताया।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी वायु कमान और उत्तरी कमान के बीच रणनीतिक से लेकर सामरिक स्तर तक प्रत्येक स्तर पर दिखाई देने वाला उत्कृष्ट तालमेल और संयुक्तता भविष्य के अभियानों के लिए एक मिसाल है। वायुसेना प्रमुख ने देश के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के प्रति सभी रैंकों के जवानों और अधिकारियों की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की