यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amarnath Yatra 2024: दो दिन में 28544 भक्तों ने पवित्र गुफा के किए दर्शन, तीसरा जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना, दोनों मार्गों पर लगे हैं 125 लंगर
Amarnath Yatra 2024 बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। अब तक 28 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर् ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जम्मू। बाबा अमरनाथ धाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में निरंतर उत्साह बढ़ रहा है। यात्रा के दूसरे दिन रविवार को 14717 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। दो दिन में 28544 श्रद्धालु हिमलिंग के आगे शीश झुका चुके हैं। दूसरी ओर जम्मू के यात्री निवास भगवती नगर से रविवार सुबह 6619 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ जो शाम को पहलगाम व बालटाल पहुंच गया।
1417 श्रद्धालुओं में 9979 पुरुष, 3439 महिलाएं, 83 बच्चे, 123 साधु, दो ट्रांसजेंडर, 1091 विभिन्न सेवाएं देने वाले लोग शामिल थे। पहलगाम रूट से रवाना हुए 3838 श्रद्धालुओं में 3037 पुरुष, 633 महिलाएं, 7 बच्चे और 161 साधु शामिल थे। बालटाल रूट के लिए रवाना हुए 2781 श्रद्धालुओं में 2106 पुरुष, 508 महिलाएं, 11 बच्चे और 156 साधु शामिल थे।
श्रद्धालुओं को लंगर,ठहराव, चिकित्सा की सभी सुविधाएं
जितने श्रद्धालु भगवती नगर में आ रहे हैं उससे दोगुना से अधिक श्रद्धालु सीधे ही पहलगाम व बालटाल पहुंच कर यात्रा कर रहे हैं। अब तक यात्री निवास भगवती नगर से 13103 श्रद्धालु रवाना हो चुके है। जम्मू के यात्री निवास भगवती नगर से 28 जून को पहला जत्था रवाना हुआ था।
एडवांस पंजीकरण के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु करंट पंजीकरण करवा कर यात्रा पर जा रहे हैं। यात्रा के दोनों मार्गों पर 125 लंगर लगाए हैं। श्रद्धालुओं को लंगर के अलावा ठहराने, चिकित्सा की सभी सुविधाएं हासिल हो रही है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Anantnag Accident: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दो अमरनाथ तीर्थयात्री, BSF ने पोस्ट कर कही ये बात
पहलगाम रूट से जाने वाले पवित्र गुफा में पहुंचे
पहलगाम रूट से यात्रा के पहले जत्थे में शामिल होने वाले श्रद्धालु रविवार को पवित्र गुफा पहुंच गए और पवित्र गुफा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का भारी भीड़ थी। पवित्र गुफा स्थल पर श्रद्धालुओं का उत्साह अधिक था। इस बार यात्रा 52 दिन की है और 19 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी।
यात्री निवास भगवती नगर में भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस मौसम मेहरबान है और यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। पहले दिन 13827 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।