Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amarnath Yatra 2025: हल्की बारिश के बीच अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, पवित्र गुफा की ओर बढ़ रहे श्रद्धालु, मौसम पर पूरी नजर

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 02:20 PM (IST)

    खराब मौसम और भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बारिश के कारण रास्तों ...और पढ़ें

    मौसम में सुधार होते ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।
    मौसम में सुधार होते ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

    HighLights

    1. अधिकारियों का कहना- मौसम व यात्रा मार्ग पर रखी जा रही पूरी नजर।
    2. 3 जुलाई से आरंभ हुई अमरनाथ यात्रा 9 अगस्त होगी संपन्न।
    3. हल्की बारिश के बीच अमरनाथ की पवित्र गुफा की ओर बढ़ रहे श्रद्धालु।

    डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। पहलगाम व बालटाल मार्ग पर हल्की बारिश के बीच बाबा अमरनाथ की यात्रा सुचारू रूप से जारी है। सुबह भारी बारिश के बीच यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था परंतु मौसम में सुधार होते ही दोनों मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई। अधिकारियों का कहना है कि मौसम व यात्रा मार्ग पर पूरी नजर जा रही है।

    मंगलवार रात से रूक-रूककर हो रही बारिश आज बुधवार 10.30 बजे के करीब अचानक से तेज हो गई। जिसके बाद रास्ते में फिसलन का खतरा पैदा हो गया। श्रद्धालुओं को कुछ समय के लिए रोका गया था परंतु बारिश थमते ही यात्रा को आरंभ कर दिया गया। ऐसी किसी तरह की कोई स्थिति नहीं है, जिसकी वजह से यात्रा को स्थगित करना पड़े।

    कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में बारिश की खबर है। अधिकारी मौसम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। डिवीजनल कमिश्नर श्रीनगर ने स्पष्ट किया कि अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी है। यात्रा मार्ग में बिना किसी व्यवधान के श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई, 2025 तक 2.34 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। आज बुधवार 16 जुलाई को यात्री बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ रहे हैं।"

    यह भी पढ़ें- 15 माह बाद रणजीत सागर झील में मछली पकड़ने का हुआ ठेका, स्थानीय मछुआरे फिर भी नाखुश, जानें वजह!

    इसी बीच जम्मू-श्रीनगर नगर हाईवे पर भी वाहनों का धीमी गति से चलना जारी है। ट्रैफिक विभाग के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। कहीं भी जलभराव या फिर भूस्खलन की आशंका नहीं है। ऐसे में वाहन चालकों को सुचारू रूप से हाईवे पर चलते रहने के लिए कहा गया है। पहाड़ी इलाकों में गाड़ियों को न रोकने की सख्त हिदायत दी गई है। अगर किसी तरह की परेशानी होती है तो सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर ही उसका निवारण करें।

    खबरें और भी

    हरियाण से बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आए मनोज इसर ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और यहां के सभी स्थानीय पुलिस अधिकारी लोगों के साथ सहयोग कर रहे हैं। हमें यहां अच्छा व्यवहार मिल रहा है। सभी को कश्मीर आना चाहिए, अब यहां स्थिति बदल गई है।

    3 जुलाई को शुरू हुई थी यात्रा

    आप को बता दें कि बाबा बर्फानी की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। अगले माह 9 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में आज बुधवार सुबह 10 बजे तक दो लाख 40 हजार श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके थे। आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा संचालित दो मार्गों से यात्रा करवाई जाती है। पहला- पहलगाम से होकर और दूसरा कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल से होकर जाता है।