Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amarnath Yatra 2024: बालटाल और पहलगाम में भारी बारिश, रोकी गई अमरनाथ यात्रा; अभी तक इतने श्रद्धालु कर चुके दर्शन

    By Agency Edited By: Himani Sharma
    Updated: Sat, 06 Jul 2024 11:18 AM (GMT+05:30)

    Amarnath Yatra 2024 जम्‍मू कश्‍मीर में मूसलाधार बारिश हो रही है। इस वजह से अमरनाथ यात्रा को भी अस्‍थायी रूप से रोका गया है। कल रात से लगातार बारिश हो ...और पढ़ें

    भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित (फाइल फोटो)
    भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 1.50 लाख से अधिक भक्‍त कर चुके दर्शन
    2. 19 अगस्‍त को समाप्‍त होगी अमरनाथ यात्रा

    पीटीआई, श्रीनगर। भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा को अस्‍थायी रूप से निलंबित कर दी गई है। बारिश खत्‍म होने के बाद ही फिर से यात्रा शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

    कल रात से हो रही लगातार बारिश

    अधिकारियों ने बताया कि बालटाल और पहलगाम मार्गों पर कल रात से रुक-रुक कर भारी बारिश देखी जा रही है। बालटाल और पहलगाम मार्गों पर कल रात से रुक-रुक कर भारी बारिश देखी जा रही है। 3,800 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर का दौरा करने और प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के लिंग के 'दर्शन' करने वाले भक्तों की संख्या 1.50 लाख से अधिक हो गई है।

    यात्रा के हैं दो मार्ग

    अमरनाथ यात्रा 29 जून को दो मार्गों से शुरू की गई। यह यात्रा 19 अगस्‍त को समाप्‍त होगी। यात्रा के दो मार्ग हैं। एक पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और दूसरा गांदरबल में 14 किलोमीटर छोटा लेकिन तेज बालटाल मार्ग है। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

    यह भी पढ़ें: जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए गर्व की बात, सात वीरों को राष्‍ट्रपति ने दिया कीर्ति और शौर्य चक्र; यहां देखें पूरी लिस्‍ट

    इस साल बना रिकॉर्ड

    अमरनाथ यात्रा ने इस साल नए रिकॉर्ड बना लिया है। पांच ही दिन में अब तक एक लाख से ज्‍यादा लोग यात्रा में शामिल हो चुके हैं। 52 दिन की इस यात्रा को लोग बड़े ही उत्‍साह के साथ करते हैं। कहा जाता है कि इस यात्रा के करने से सभी पाप नष्‍ट हो जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2024: नए रिकॉर्ड की ओर अमरनाथ यात्रा, पांच दिन में ही एक लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    खबरें और भी