यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu Kashmir Weather News: कुपवाड़ा और गांदरबल में हिमस्खलन की चेतावनी, अगले छह दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। अगर अगले 24 घंटे की बात करें तो पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है जब ...और पढ़ें

HighLights
- दोनों जिलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करने की हिदायत।
- मंगलवार तक रुक-रुक कर वर्षा का क्रम जारी रहेगा।
- पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर जम्मू में दिख रहा।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। (Jammu Kashmir Weather Hindi News) पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल गया है। हालांकि 20 अप्रैल तक मौसम बदला रहेगा, लेकिन अगले 24 घंटे के दौरान कश्मीर के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुपवाड़ा और गांदरबल जिले (Kupwara and Ganderbal) के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन (Avalanche in Mountains) की चेतावनी भी जारी की है।
ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की संभावना
दोपहर बाद से जम्मू संभाग (Jammu division) के कई हिस्सों में बादल छाने लग गए थे। तेज हवा भी चली और उसके बाद रुक-रुक कर बूंदाबांदी का क्रम शुरू हो गया जो रात तक जारी था। जम्मू कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकारण की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि कुपवाड़ा और गांदरबल जिलों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की संभावना है।
मंगलवार तक रुक-रुक कर हो सकती है वर्षा
इसलिए 24 घंटे तक ऐसे क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार तक रुक-रुक कर वर्षा होने का सिलसिला जारी रह सकता है। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर हो जाएगा।
तापमान में गिरावट से लोगों को मिली गर्मी से राहत
लेकिन 20 अप्रैल तक मौसम बदला-बदला रह सकता है। इस बीच जम्मू (Jammu News) में देर शाम को घने बादल छा गए और हल्की वर्षा हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि देर रात तक कहीं तेज वर्षा नहीं हुई थी। हालांकि तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिल गई।