यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu-Kashmir: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, यहां बदल गई है भर्ती प्रक्रिया; अबसे…
Jammu-Kashmir जम्मू-कश्मीर सरकार ने सरकारी विभागों में भर्ती के लिए अब प्रतीक्षा सूची जारी नहीं होगी। अब सिर्फ चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी हुआ करेग ...और पढ़ें

HighLights
- सरकार ने सरकारी विभागों में भर्ती के लिए अब प्रतीक्षा सूची जारी नहीं होगी।
- इस संदर्भ में महाप्रशासनिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
श्रीनगर, राज्य ब्यूरो: प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में भर्ती के लिए अब प्रतीक्षा सूची जारी नहीं होगी। अब सिर्फ चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी हुआ करेगी। सरकार ने प्रतीक्षा सूची तैयार करने के प्रविधान को समाप्त कर दिया है। इस संदर्भ में महाप्रशासनिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

मौजूदा व्यवस्था में प्रदेश सरकार के अधीनस्थ किसी भी सरकारी विभाग में नियुक्तियों के लिए जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग या जम्मू कश्मीर सेवा भर्ती बोर्ड भर्ती चयन सूची के साथ एक प्रतीक्षा सूची जारी करते हैं। चयनित सूची में से अगर कोई अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से निर्धारित समयावधि में नौकरी के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करते हुए संबंधित प्रशासन के समक्ष रिपोर्ट नहीं करता है तो प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को क्रमानुसार नियुक्ति के लिए चुना जाता है।
यह भी पढ़ें- Poonch News: जियारत में हादसे का शिकार हुई कार, सड़क से फिसलकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी; दो लोगों की मौत
महाप्रशासनिक विभाग ने मंगलवार को अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर जम्मू कश्मीर चतुर्थ श्रेणी नियुक्ति (विशेष भर्ती) नियम-2020 के नियम सात, जम्मू व कश्मीर नागरिक सेवा विकेंद्रीकरण एवं भर्ती नियम 2020 के नियम 14 के उप नियम सात और जम्मू कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा नियम 2018 के नियम 16 के उप नियम (1) के पहले की अनुबंध/शर्तों को समाप्त कर दिया है।
यह भी पढ़ें- Jammu News: गलवान से द्रास तक बलिदानियों को श्रद्धांजलि दे लौटे सेना के साइकिल सवार, कमांडर ने किया स्वागत