विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राज्य का दर्जा बहाली पर BJP बेनकाब', डीप्टी CM सुरिंदर चौधरी ने बोला हमला; कहा- जनता देगी जवाब

Published: Mon, 28 Sep 2026 10:21 PM (IST)

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने संबंधी विधानसभा प्रस्ताव का विरोध करने पर भाजपा की आलोचना की।

राज्य का दर्जा बहाली पर भाजपा बेनकाब, जम्मू की जनता 2029 में भाजपा को देगी जवाब-उपमुख्यमंत्री।

राज्य का दर्जा बहाली पर भाजपा बेनकाब, जम्मू की जनता 2029 में भाजपा को देगी जवाब-उपमुख्यमंत्री।

HighLights

  1. उपमुख्यमंत्री ने राज्य का दर्जा बहाली प्रस्ताव पर भाजपा का विरोध बताया धोखा

  2. कहा, भाजपा ने 2019 के पुनर्गठन पर संविधान पालन नहीं किया

  3. जम्मू-कश्मीर की जनता 2029 में भाजपा को जवाब देगी

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने राज्य का दर्जा बहाल करने संबंधी विधानसभा प्रस्ताव का विरोध करने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रस्ताव का विरोध कर जम्मू के लोगों को धोखा दिया और विधानसभा की कार्यवाही के दौरान पार्टी का रुख स्पष्ट हो गया।

विधानसभा में भाजपा द्वारा जताई गई आपत्तियों और वाकआउट के बावजूद राज्य का दर्जा बहाली प्रस्ताव पारित होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में चौधरी ने कहा कि सरकार ने प्रस्ताव के जरिए केंद्र को जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के उसके आश्वासन की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि दो साल बीतने के बावजूद राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया गया है, जिसका असर शासन-प्रशासन पर पड़ रहा है।

2019 के पुनर्गठन का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बदलने से पहले क्या किसी से सलाह ली गई थी और क्या संविधान का पालन किया गया था।

चौधरी ने कहा कि भाजपा को अपने रुख का जवाब वर्ष 2029 में जनता को देना होगा। उन्होंने वर्तमान व्यवस्था की सीमाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कई संस्थान मुख्यमंत्री के सीधे नियंत्रण में नहीं हैं।

विपक्ष के नेता सुनील शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को 'शहजादा' कहे जाने पर चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा मांग रहे हैं, ताकि विधानसभा के माध्यम से लोग अपने फैसले स्वयं ले सकें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।