विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ड्रामा बंद करो, भारत को सौंपो...', आतंकी मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर पाकिस्तान ने खेला खेल, J&K भाजपा ने बताया छलावा!

Published: Wed, 16 Sep 2026 11:44 AM (IST)

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने पाकिस्तान द्वारा जैश प्रमुख मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने के फैसले को 'छलावा' बताया है। ...और पढ़ें

पाकिस्तान से अजहर को भारत को सौंपने की मांग की। (फाइल फोटो)

पाकिस्तान से अजहर को भारत को सौंपने की मांग की। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पाकिस्तान का मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाना महज दिखावा।

  2. भाजपा ने अजहर को भारत को सौंपने की मांग की।

  3. आतंकवाद पर पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ा है।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। पाकिस्तान की ओर से जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को पकड़वाने में मदद करने वाली सूचना पर इनाम बढ़ाने के फैसले पर भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने सवाल उठाए हैं। पार्टी ने इसे बड़ा छलावा बताया है। साथ ही मसूद अजहर को भारत को सौंपने की मांग की है।

भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान अजहर को भगोड़ा घोषित कर जवाबदेही से नहीं बच सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि अजहर पाकिस्तान में ही है और वहां की सत्ता के संरक्षण में रह रहा है।

इनाम घोषित करने के बजाय अजहर को भारत को सौंपे

ठाकुर ने कहा कि यदि इस्लामाबाद आतंकवाद के खिलाफ वास्तव में गंभीर है तो बयान जारी करने और इनाम घोषित करने के बजाय अजहर को भारत को सौंपे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा अजहर को मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शामिल करना महज दिखावा है।

आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर दोहरे मानदंड का आरोप

ठाकुर ने कहा कि भारत में आयोजित सफल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर दोहरे मानदंड और आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह स्वीकार नहीं किए जा सकते।

अजहर मसूद पर इनामी राशि 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख

बता दें कि पाकिस्तान ने अपनी मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची, जिसे रेड बुक कहते हैं, में पुलवामा के मुख्य गुनहगार अजहर मसूद को भगोड़ा बताया है और उसपर पाकिस्तानी करंसी में इनामी राशि 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख कर दी है।


हालांकि यह बात अलग है कि अजहर मसूद पाकिस्तान में ही है और आरोप है कि पाकिस्तान की सरकार तथा पाकिस्तान की सेना लगातार उसे और उसके संगठन जैश-ए-मोहम्मद को संरक्षण प्रदान कर रही
है।