Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JK Election: जम्मू-कश्मीर में भाजपा 90 सीट पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव, अकेले अपने बूते सरकार बनाने पर जोर देगी बीजेपी

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 06 Jul 2024 06:00 AM (GMT+05:30)

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गत गुरुवार को नई दिल्ली में अहम बैठक में राजनीतिक हालात व विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश के विभ ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में भाजपा 90 सीट पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव
    जम्मू-कश्मीर में भाजपा 90 सीट पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

    HighLights

    1. कश्मीर में भाजपा को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
    2. नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह ने की मीटिंग
    3. भाजपा पदाधिकारियों की जम्मू में होगी एक बैठक

     एएनआइ, श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गत गुरुवार को नई दिल्ली में अहम बैठक में राजनीतिक हालात व विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न भागों विशेषकर कश्मीर में भाजपा को मजबूत बनाने पर मंथन हुआ। बैठक में फैसला हुआ कि पार्टी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    जम्मू-कश्मीर में भाजपा द्वारा अकेले अपने बूते सरकार बनाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जम्मू दौरे पर हैं। वह जम्मू में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

    भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह सहित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ बैठक हुई। रात करीब नौ बजे शुरू हुई यह बैठक लगभग दो घंटे तक जारी रही।

    भाजपा करेगी बैठक

    इसमें प्रदेश भाजपा प्रमुख रविंद्र रैना, जम्मू-कश्मीर भाजपा के महासचिव अशोक कौल, केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा व गुलाम अली खटाना भी मौजूद रहे। प्रदेश भाजपा के महासचिव अशोक कौल ने कहा कि छह जुलाई को जेपी नड्डा की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों की जम्मू में एक बैठक होगी। इसमें पार्टी की आगे की रणनीति के रोडमैप पर चर्चा होगी।

    खबरें और भी