विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uri Firing: उरी सेक्टर के LoC में घुसपैठ कर रहे टेरिस्ट का शव बरामद, दूसरे मृतक आतंकी की तलाश जारी

Published: Sun, 23 Jun 2024 03:49 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर (URI Firing) में एलओसी के पास शनिवार को घुसपैठ कर रहे आतंकियों पर सेना के जवानों ...और पढ़ें

उरी सेक्टर के LoC में घुसपैठ कर रहे आतंकी का शव बरामद (फाइल फोटो)।
उरी सेक्टर के LoC में घुसपैठ कर रहे आतंकी का शव बरामद (फाइल फोटो)।

HighLights

  1. उरी सेक्टर के LOC में घुसपैठ कर रहे आतंकी का शव बरामद
  2. सेना की जवाबी फायरिंग में दो आतंकी हुए थे ढेर
  3. दूसरे आतंकी के शव की तलाश जारी

पीटीआई, श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ विरोधी अभियान में मारे गए एक आतंकवादी का शव बरामद किया। दरअसल, शनिवार को उरी सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ कर रहे आतंकियों पर जवानों ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो आतंकी ढेर कर दिए गए। हालांकि, कल उनके शव नहीं बरामद हो पाए थे।

एक आतंकी की बॉडी बरामद

श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उरी सेक्टर में 22 जून को शुरू किए गए घुसपैठ विरोधी अभियान में दो आतंकवादी मारे गए, जिसमें से एक की डेथ बॉडी बरामद कर ली गई है। वहीं, दूसरे आतंकवादी की बॉडी की तलाश की जा रही है। इसके लिए अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2024: यात्रा मार्ग में नहीं दिखेगा कहीं कचरा, स्वच्छता को लेकर सरकार की अनोखी पहल, जानिए श्रद्धालुओं को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

दो आतंकियों के ढेर होने की सूचना

सुरक्षा बलों ने शनिवार को नियंत्रण रेखा के पास दो लोगों की संदिग्ध हरकत देखने के बाद उरी सेक्टर के गोहलान इलाके में अभियान चलाया था। सूत्रों ने कहा था कि दो आतंकवादियों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, अभी तक केवल एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया है। वहीं, चार घुसपैठियों ने एलओसी में घुसने की कोशिश की थी, जिसके बाद सजग जवानों ने फायरिंग की। इसमें दो घुसपैठियों को ढेर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण नहीं कराया तो चिंता न करें, अभी भी है मौका; ऐसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।