Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu-Kashmir: आतंकी हमले में बाल-बाल बची पार्षद की जान, घर पर ताबड़तोड़ चलीं गोलियां; सर्च अभियान जारी

    By naveen sharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 03:00 AM (IST)

    Jammu-Kashmir ग्रीष्मकालीन राजधानी के डाउन-टाउन में सोमवार को आतंकियों ने श्रीनगर नगर निगम के एक पार्षद पर हमला किया। बीते एक पखवाड़े के भीतर श्रीनगर ...और पढ़ें

    Jammu-Kashmir: आतंकी हमले में बाल-बाल बची पार्षद की जान, घर पर ताबड़तोड़ चलीं गोलियां; सर्च अभियान जारी
    Jammu-Kashmir: आतंकी हमले में बाल-बाल बची पार्षद की जान, घर पर ताबड़तोड़ चलीं गोलियां; सर्च अभियान जारी

    HighLights

    1. सोमवार को आतंकियों ने श्रीनगर नगर निगम के एक पार्षद पर हमला किया। इसमें वह बाल-बाल बच गया।
    2. इससे पूर्व 18 सितंबर केा खनयार में एक आतंकी ने सुरक्षाबलों के वाहन पर पिस्तौल से गोलियां दागी थी।
    3. रात करीब नौ बजे डाउन टाउन के कावडारा इलाके में गोली चलने की आवाज गूंजीं

    राज्य ब्यूरो, श्रीनगर: ग्रीष्मकालीन राजधानी के डाउन-टाउन में सोमवार को आतंकियों ने श्रीनगर नगर निगम के एक पार्षद पर हमला किया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। हमले के बाद आतंकी फरार हो गए। बीते एक पखवाड़े के भीतर श्रीनगर में यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पूर्व 18 सितंबर केा खनयार में एक आतंकी ने सुरक्षाबलों के वाहन पर पिस्तौल से गोलियां दागी थी।

    माजिद श्रीनगर नगर निगम के पार्षद है

    रात करीब नौ बजे डाउन टाउन के कावडारा इलाके में गोली चलने की आवाज गूंजी। एक के बाद एक कर दो फायर हुए। दोनों फायर घर के बाहर खड़े माजिद अहमद पर हुए, लेकिन उन्होंने खुद को किसी तरह से बचा लिया और हमलावर आतंकी भाग गया। माजिद श्रीनगर नगर निगम के पार्षद हैं।

    यह भी पढ़ें- लद्दाख के उपराज्यपाल से मिले नेशनल कैडेट कोर के महानिदेशक, NCC के विस्‍तार पर हुई चर्चा; पढ़ें पूरा अपडेट

    आतंकी को पकड़ने के लिए चला अभियान

    गोली की आवाज से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। निकटवर्ती इलाके में गश्त कर रहे पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसी समय पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावर आतंकी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। डाउन-टाउन के विभिन्न हिस्सों में भी नाकेबंदी कर दी गई।

    पुलिस ने अधिकारिक तौर पर इस हमले के बारे में कुछ भी कहने से इन्कार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर दावा किया कि आतंकी ने बुर्का पहन रखा था। गोली चलाने के बाद वह भाग गया। इस मामले की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर ने विकास में नई ऊंचाई की हासिल: गृहमंत्री अमित शाह