Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anantnag Encounter: मनोज सिन्हा बोले- बलिदान हुए सैनिकों का लेंगे बदला, दुश्मन को करारा जवाब दिया जाएगा

    By AgencyEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 06:30 AM (IST)

    हम सब एक हैं कार्यक्रम में बोलते हुए एलजी ने कहा कि उनका प्रशासन क्षेत्र में स्थायी शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है जम्मू-कश्मीर के लोग भी आतंकवाद ...और पढ़ें

    मनोज सिन्हा बोले- बलिदान हुए सैनिकों का लेंगे बदला (फाइल फोटो)
    मनोज सिन्हा बोले- बलिदान हुए सैनिकों का लेंगे बदला (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैेंः सिन्हा
    2. पीएम हमारे बलिदानी जवानों के खून के एक-एक कतरे का हिसाब लेंगेः शिंदे

    श्रीनगर, एएनआई: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ के बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि दो वरिष्ठ अधिकारियों सहित बलिदान हुए सैनिकों का बदला लिया जाएगा। इसमें शामिल लोगों को करारा जवाब दिया जाएगा और उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी। पूरा देश आज हमारे बहादुर सैनिकों के साथ खड़ा है।

    समाचार एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक, एसकेआईसीसी श्रीनगर में 'हम सब एक हैं' कार्यक्रम में बोलते हुए, एलजी ने कहा कि उनका प्रशासन क्षेत्र में स्थायी शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, जम्मू-कश्मीर के लोग भी आतंकवाद से छुटकारा चाहते हैं। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए।

    ये भी पढ़ेंः आतंकियों के खिलाफ पांचवें दिन भी ऑपरेशन जारी, जंगल में दागे कई मोर्टार; एक शव बरामद

    मोदी हमारे बलिदानी जवानों के खून के एक-एक कतरे का हिसाब लेंगेः शिंदे

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एक नाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले में सेना व पुलिस के अधिकारियों का मारा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे बलिदानी जवानों के खून के एक-एक कतरे का हिसाब लेंगे।

    उन्होंने कहा कि पहले के कश्मीर और आज के कश्मीर के माहौल में बहुत बदलाव आया है। कश्मीर जन्नत है और यहां पर पर्यटन की बहुत अधिक क्षमता है।

    खबरें और भी