विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क से आकाश तक कोहरे का पहरा, लेह से जम्मू आने वाली फ्लाइट्स रद्द तो घंटों देरी से पहुंचे रहीं ट्रेनें; चेक करें लिस्ट

Published: Sat, 06 Jan 2024 09:53 AM (IST)

Flights-Train Delayed जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से छाया घना कोहरा जनजीवन को खासा प्रभावित कर रहा है। कम ...और पढ़ें

सड़क से आकाश तक कोहरे का पहरा, लेह से जम्मू आने वाली फ्लाइट्स रद्द
सड़क से आकाश तक कोहरे का पहरा, लेह से जम्मू आने वाली फ्लाइट्स रद्द

HighLights

  1. लेह से जम्मू आने वाली उड़ान रद, छह विमान घंटों देरी से पहुंचे
  2. जनजीवन पर कोहरे का असर, सड़क व रेल यातायात भी प्रभावित
  3. जम्मू में तीन दिन घने कोहरे के बाद दोपहर को निकली हल्की धूप

जागरण टीम, जम्मू/श्रीनगर। Dense Fog  In  Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से छाया घना कोहरा जनजीवन को खासा प्रभावित कर रहा है। शुक्रवार को भी कम दृश्यता के चलते विमानों की लेट-लतीफी जारी रही।

लेह से जम्मू आने वाली फ्लाइट रद 

लेह से जम्मू आने वाला एयर इंडिया का विमान रद हो गया, जबकि जम्मू एयरपोर्ट पर आने वाले छह विमान एक से ढाई घंटे देरी से पहुंचे। विशेषकर सुबह व शाम को कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन भी धीमी गति से चलते नजर आए।

कोहरे के कारण घंटों देरी से आ रहीं ट्रेनें

वहीं, ट्रेनों का भी अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से आने का क्रम जारी रहा। इसी के साथ कड़ाके की ठंड भी जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के साथ भीषण ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। सुबह 11:15 बजे श्रीनगर से जम्मू पहुंचने वाला स्पाइस जेट का विमान 12:46 बजे पहुंचा।

इंडिगो फ्लाइट डेढ़ घंटा देरी से पहुंची

लेह से आने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 11:30 बजे के बजाए 12:57 मिनट पर जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचा। इसके अलावा इंदौर से आने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान भी 11:40 मिनट की जगह 1:28 मिनट, श्रीनगर से आने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 12 बजे के बजाए 1:49 मिनट पर पहुंचा।

मौसम साफ होने के बाद भी लेट हो रहीं फ्लाइट्स

श्रीनगर से आने वाले स्पाइस जेट और एयर इंडिया के विमान भी ढाई घंटे देरी से पहुंचे। जम्मू एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पंद्रह विमानों की आवाजाही हुई। दोपहर बाद हालांकि मौसम में कुछ सुधार हुआ और कोहरा भी कम हुआ, लेकिन इसके बाद भी विमानों का देरी से जम्मू पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

नौ-नौ घंटे देरी से पहुंच रही ट्रेनें

वहीं, ट्रेनों का भी देरी से आने व रवाना होने का सिलसिला जारी रहा। गुवाहाटी एक्सप्रेस नौ घंटे, पूजा नौ घंटे, झेलम पांच घंटे और मालवा चार घंटे देरी से पहुंची। इसी तरह पूजा एक्सप्रेस छह घंटे 15 मिनट व गुवाहाटी चार घंटे देरी से रवाना हुई।

यह भी पढ़ें- Poonch News: पुंछ में LOC पर दिखाई दिए दो संदिग्ध, बीते साल हुए हमले के बाद अलर्ट पर सुरक्षाबल, इलाके में चलाया तलाशी अभियान

तीन दिन कोहरा पड़ने के बाद निकली धूप

इस बीच, जम्मू में तीन दिन बाद घने कोहरे के बाद दोपहर को हल्की धूप निकली, लेकिन शाम होते ही शीतलहर शुरू हो गई। जम्मू में अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री व न्यूनतम 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, कश्मीर में सभी जगह न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से नीचे बना रहा।

डल झील समेत जलाश्यों में जमा पानी

पहलगाम आज भी न्यूनतम तापमान -4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ कश्मीर का सबसे ठंडा क्षेत्र बना रहा। श्रीनगर और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -3.0, कुपवाड़ा में -2.6, गुलमर्ग में -3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश इलाकों में दिन को हल्की धूप छाई रही, लेकिन ठंड से लोगों को कोई राहत महसूस नहीं हुई। डल झील समेत कश्मीर के अधिकांश जलस्रोत व पानी के नल रात को जमाव बिंदु शून्य से नीचे बने रहने वाले तापमान के चलते आंशिक तौर पर जमे रहे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, इस दिन बर्फबारी होने से और गिरेगा पारा; डल झील समेत कई जलाश्यो में जमा पानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।