विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर में अभी भी बाढ़ प्रभावित 40 स्कूल बंद, शिक्षा मंत्री इटू बोली- हालात सुधरने पर फिर से खुलेंगे

Published: Mon, 08 Sep 2025 01:44 PM (IST)

श्रीनगर में शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने कहा कि कश्मीर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 40 स्कूल अभी भी ...और पढ़ें

बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने सोमवार को कहा कि कश्मीर में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगभग 40 स्कूल अभी भी बंद हैं और बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई पर कोई असर न पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए स्थिति सामान्य होने के बाद ही इन्हें फिर से खोला जाएगा।

पत्रकारों से बात करते हुए सकीना इटू ने कहा कि बाढ़ के कारण इन स्कूलों को बंद कर दिया गया था। इनकी साफ-सफाई प्रभावित हुई थी। कई प्रभावित परिवारों ने भी इन संस्थानों में शरण ली थी। इसलिए लगभग 40 स्कूल अभी भी बंद हैं।

यह भी पढ़ें- डोडा सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से उपकरण चोरी करने के आरोप में आप विधायक मलिक एहतियातन हिरासत में, डॉक बंगले में रखा

मंत्री इटू ने कहा कि स्कूल तभी खुलेंगे जब बच्चों के लिए सुरक्षित होंगे।। उन्होंने आगे कहा कि हम जल्द से जल्द सामान्य कामकाज बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्रों के स्वास्थ्य और शिक्षा को कोई खतरा न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बंदी केवल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक ही सीमित है। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के अन्य सभी स्कूल सामान्य रूप से चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर से मिलने सीमा पार पाकिस्तान से आया है सिराज, पूछताछ में किया यह खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।