विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कब तक दिल्ली से भीख मांगोगे? इज्जत के लिए गुलामी...', बिजली बिल बढ़ोतरी और 370 पर फारूक अब्दुल्ला का आया बड़ा बयान

Published: Wed, 26 Aug 2026 06:33 AM (IST)

फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का आग्रह किया, दिल्ली से मदद मांगने पर ...और पढ़ें

बिजली बिल बढ़ोतरी पर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला? फोटो सोशल मीडिया

बिजली बिल बढ़ोतरी पर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला? फोटो सोशल मीडिया

HighLights

  1. फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर को आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी।

  2. अनुच्छेद 370 और दिल्ली से मदद एक साथ संभव नहीं।

  3. महिलाओं के खिलाफ अपराधों को धर्म से दूरी का परिणाम बताया।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की सीख देते हुए कहा कि कब तक दिल्ली से भीख मांगते रहोगे। उन्हाेंने कहा कि एक तरफ अनुच्छेद 370 की बहाली चाहते हो और दूसरी तरफ भीख मांगते हो, दोनों चीजें एक साथ नहीं हो सकती।

आज यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों द्वारा बिजली शुल्क में बढ़ोतरी संबंधी सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाई मुझे बताओ, कब तक गुलाम रहोगे। कभी तो अपने पांव पर खड़े होना है। कब खड़े होगे। एक तरफ कहते हो कि 370 चाहिए और दूसरी तरफ दिल्ली से भीख मांगते हो।

अपनी इज्जत चाहिए तो पैरों पर खड़ा होना होगा

अगर अपनी इज्जत चाहिए तो पहले अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश करो। उन्होंने कहा कि हमेशा दिल्ली से आर्थिक मदद मांगते रहते हो और आप इज्जत भी चाहते हो अपनी इज्जत चाहिए तो पहले अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश करो

प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुसलमान हो हिंदू हो या सिख हो, हम सभी दीन से दूर हैं और यह उसका ही नतीजा है। दीन के करीब होते तो यह चीजें नहीं होती हम नाम के मुसलमान हैं अमल के मुसलमान नहीं है, यही अन्य लोगों का हाल है।

यह भी पढ़ें- 'दम है तो संसद से इस्तीफा देकर दोबारा लड़ें चुनाव', आगा रुहुल्ला पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, 1984 की घटना की दिलाई याद