विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर घूमने आ रहे हैं तो संभलें! बर्फबारी और बारिश से घाटी में बढ़ी ठिठुरन, हिमपात से मुगल रोड भी बंद

Published: Fri, 15 Nov 2024 06:37 PM (IST)

कश्मीर घाटी में मौसम ने फिर करवट बदली है। अफरवट समेत ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी और बारिश शुरू हो ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का सुंदर और अलौकिक दृश्य (तस्वीर जम्मू-कश्मीर टूरिज्म)
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का सुंदर और अलौकिक दृश्य (तस्वीर जम्मू-कश्मीर टूरिज्म)

HighLights

  1. श्रीनगर समेत निचले इलाकों में तो मौसम शुष्क रहा
  2. घाटी के ऊपरी इलाकों में इस समय बर्फ पड़ रही है
  3. बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर रास्ते बंद

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। घाटी में शुक्रवार को मौसम के मिजाज फिर से बिगड़ गए और अफरवट समेत घाटी के ऊपरी इलाकों में फिर से ताजा बर्फबारी व बारिश शुरू हई। श्रीनगर समेत निचले इलाकों में तो मौसम शुष्क रहा अलबत्ता दिनभर आसमान घने बादलों से ढका रहा।

ताजा बर्फबारी व बारिश के कारण बांदीपोरा-गुरेज व मुगल रोड यातायत के लिए फिर से बंद हो गया जबकि तापमान में भी फिर से गिरावट आ गई जिससे ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ गया।

इधर, मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान घाटी में मौसम के मिजाज आंशिक तौर पर तीखे बने रहने तथा इस बीच ऊपरी इलाकों में बर्फबारी व बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।

इन इलाकों में बर्फबारी

गौरतलब है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण गत सोमवार को मौसम ने करवट ली थी और अफ्रवट, गुरेज, तुलै, सोनमर्ग, मुगल रोड समेत अधिकांश उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई थी।

उक्त इलाकों में 2.5 इंच ताजा बर्फ जमा होने के चलते बांदीपोरा-गुरेज तथा एतिहासक मुगल रोड पर फिसलन के कारण यातायात बंद किया गया था।

13 नवंबर को मौसम में सुधार के साथ ही बंद पड़े उक्त दोनों मार्गों पर यातायात बहाल किया गया था लेकिन आज यानी शुक्रवार को और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते उक्त दोनों मार्ग यातायात के लिए फिर से बंद किए गए।

यह भी पढ़ें- Kashmir Weather: कश्मीर के पहाड़ों पर थमी बर्फबारी, ठंड का प्रकोप बरकरार; जानें मौसम का ताजा हाल

रुक-रुककर बर्फबारी का क्रम जारी

इस बीच अफरवट, राजदानटाप, साधना टॉप, सोनमर्ग, गुरेज, टंगडार तथा मुगल रोड पर तड़के शुरू हुई बर्फबारी प्राप्त सूचनाओं के अनुसार रुक-रुक कर जारी थी।

इधर, श्रीनगर समेत निचले इलाकों में तो मौसम शुष्क ही था और खबर लिखे जाने तक कही से भी बारिश की सूचना नही मिली अलबत्ता इस बीच इन इलाकों में आसमान घने बादलों से ढका रहा।

वहीं, मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में मौसम के मिजाज तीखे बने रहने तथा इस बीच घाटी के उच्च पर्वतीय इलाकों में रुक-रुककर हलकी बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है जबकि विभाग के अनुसार 17 नवंबर से मौसम में सुधार आने तथा उसके बाद 24 नवंबर तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन न आने की संभावना जताई है। अलबत्ता विभाग के अनुसार इस बीच तापमान में गिरावट आने तथा ठंड का प्रकोप बढ़ जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊपरी इलाकों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।