विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरेज घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ठहरिए, भारी बर्फबारी से संपर्क कटने का खतरा; पर्यटकों को तुरंत लौटने की सलाह

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:43 PM (GMT+05:30)

मौसम विभाग की बर्फबारी की आशंका के चलते गुरेज घाटी से पर्यटकों को वापस भेजा गया है। बांदीपोरा पुलिस ने ...और पढ़ें

बर्फबारी से कट सकता है गुरेज का संपर्क, पर्यटकों को वापस भेजा। (फाइल फोटो)

बर्फबारी से कट सकता है गुरेज का संपर्क, पर्यटकों को वापस भेजा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गुरेज घाटी से पर्यटकों को बर्फबारी के कारण वापस भेजा।

  2. बांदीपोरा पुलिस ने खराब मौसम के लिए परामर्श जारी किया।

  3. पश्चिमी विक्षोभ से 10-15 नवंबर तक बर्फबारी की आशंका।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। मौसम विभाग द्वारा घाटी के उच्च पर्वतीय इलाकों में अनुमानित बर्फबारी के चलते गुरेज घाटी में मौजूद पर्यटकों को मंगलवार वापस रवाना कर दिया गया है। मौसम विभग द्वारा अगले चंद दिनों तक घाटी में रहने वाले मौसम के तेवरों को भांपते हुए बांडीपोरा पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें पर्यटकों से अपील की गई कि वे तुरंत वहां से निकलने की योजना बनाएं और खराब मौसम की आशंका को देखते हुए गुरेज की ओर नई यात्रा करने से बचें।

परामर्श में यह भी चेतावनी दी गई है कि बर्फबारी के कारण सड़क संपर्क बाधित हो सकता है, जिससे यात्रा करना मुश्किल हो जाएगा और घाटी का बाकी इलाकों से संपर्क कट सकता है।

पुलिस ने विशेष रूप से परीक्षा देने वाले छात्रों, नियमित चिकित्सा देखभाल या परामर्श की जरूरत वाले मरीजों, शादी-ब्याह या अन्य जरूरी कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे लोगों और उप-मंडल (सब-डिवीजन) के बाहर समय-सीमा वाली आधिकारिक ड्यूटी पर जाने वाले व्यक्तियों से आग्रह किया है कि वे इस चेतावनी को गंभीरता से लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा गुरेज

बता दें कि बांडीपुर जिले का ऊंचाई पर स्थित गुरेज क्षेत्र तेजी से पर्यटन के मानचित्र पर अपनी पहचान बना रहा है। यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। इस सर्दी के मौसम में अब तक यहां तीन बार बर्फबारी हो चुकी है। इस दौरान बर्फबारी के कारण गुरेज-बांडीपुर लिंक रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ था।

15 नवंबर तक घाटी में बदलेगा मौसम

बता देते हैं कि मौसम विभाग ने आज यानी 10 नवंबर से पश्चमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते घाटी में मौसम के मिजाज तीखे हो जाने तथा इस बीच ऊपरी इलाकों में बारिश के साथ हलकी बर्फबारी जबकि निचले इलाकों में हलकी बारिश की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार विक्षोभ का प्रभाव 15 नवंबर तक रहने की संभावना है। इधर, आज घाटी में मौसम शुष्क रहा। अलबत्ता श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में आसमान पर हलके बादल छाए रहे। खबर लिखे जाने तक घाटी के किसी भी स्थान से बारिश या बर्फबारी की कोई सूचना नही मिली।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।